फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani: तोशाम के 15 गांव में 58 बूथ संवेदनशील, सात गांवों के 27 बूथ अति संवेदनशील

Sun, 16 Oct 2022 03:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)

सार

चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने भी संवेदनशील व अति संवेदनशील गांवों पर नजर रखनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
हरियाण पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तोशाम में पंचायत चुनाव की घोषणा होने के बाद पुलिस प्रशासन की संवेदनशील व अति संवेदनशील बूथों पर पैनी नजर रहेगी। तोशाम खंड में 15 गांवों के 58 बूथों को संवेदनशील व सात गांवों के 27 बूथों को अति संवेदनशील घोषित किया है। 

विज्ञापन


वहीं खंड कैरू के अंतर्गत आने वाले छह गांवों के 16 बूथों को संवेदनशील व पांच गांवों के 13 बूथों को अति संवेदनशील घोषित किया है। चुनावों के मद्देनजर अब पुलिस प्रशासन ने भी अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं। चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए संवेदनशील व अति संवेदनशील गांवों पर नजर रखनी शुरू कर दी है। 

ये हैं संवेदनशील व अति संवेदनशील बूथ
खंड तोशाम व खंड कैरू के संवेदनशील और अति संवेदनशील गांव

खंड तोशाम के गांव कतवार, ढाणी कतवार, रोढ़ा, हसान, बागनवाला, बजीना, रिवासा, खरकड़ी माखवान, आलमपुर, थिलोड, खानक, तोशाम, दुल्हेड़ी, सरल व मिरान गांव संवेदनशील हैं। वहीं गारनपुरा खुर्द, संडवा, सागवान, ढाणी माहू, बिडौला, खरकड़ी सोहान व ईशरवाल गांव अति संवेदनशील में शामिल हैं। खंड कैरू के गांव मालवास कोहाड़, धारवाणवास, देवराला, जूई खुर्द, जूई कलां अति संवेदनशील हैं। इसी प्रकार कैरू-1, कैरू-2, ढाब ढाणी, खारियावास, जूई बिचली गांव संवेदनशील में शामिल हैं।
विज्ञापन


हर पहलू पर रखी जाएगी  निगरानी : डीएसपी
डीएसपी आशीष चौधरी ने बताया कि पंचायत चुनाव को लेकर संवेदनशील व अति संवेदनशील बूथों पर चुनाव आयोग के निर्देशानुसार पुलिस बल तैनात किया जाएगा। पंचायत चुनाव को लेकर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन की तरफ से हर पहलू पर कड़ी नजर रखी जा रही है। डीएसपी चौधरी ने लोगों से भी पंचायत चुनाव में आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें