फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व के खेल मानचित्र में देश का नाम चमकाने में भिवानी के खिलाड़ियों की बड़ी भूमिका : दुष्यंत

विज्ञापन
सीबीएलयू में आयोजित ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी कुश्ती चैंपियनशिप में पहुंचे उपमुख्यमंत्री दुष - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि भिवानी के खिलाड़ियों ने विश्व के खेल मानचित्र में देश का नाम चमकाने में सबसे अहम भूमिका निभाई है। बॉक्सिंग व कबड्डी में भिवानी के खिलाड़ियों ने पूरी दुनिया में अपना डंका बजाया है। वर्तमान में ओलंपिक खेलों में शामिल किए गए नए खेलों पर भी जोर देने की जरूरत है और इसके लिए कुश्ती के पहलवानों को बॉक्सिंग का प्रशिक्षण देकर उनको मिक्स मार्शल आर्ट के खिलाड़ी के तौर पर तैयार करें, इसके लिए प्रदेश सरकार चौ. बंसीलाल विश्वविद्यालय की हर संभव आर्थिक मदद करेगी।
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री चौटाला वीरवार को भिवानी में चौ. बंसीलाल विश्वविद्यालय में आयोजित चार दिवसीय अंतर विश्वविद्यालय पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कुश्ती और कबड्डी हरियाणा के परंपरागत खेल हैं। अब हमें ओलंपिक में शामिल किए जा रहे नए खेलों पर भी ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि खेलों की बात करें तो कॉमनवेल्थ, एशियन व ओलंपिक में पूरे देश के खिलाड़ियों की तुलना में सबसे अधिक भागीदारी हरियाणा के खिलाड़ियों की होती है। यहां के खिलाड़ी मेडल जीतकर देश व प्रदेश का नाम रोशन करते हैं।
जिला भिवानी का खेलों की दुनिया में बड़ा नाम है और यहां के खिलाड़ियों को खेल सुविधाओं से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन से कहा कि परंपरागत खेलों के साथ नए खेलों के लिए भी एक प्रोजेक्ट तैयार सरकार के पास भेजें, जिसकी स्वीकृति प्रदान करवाई जाएगी। खेलों को बढ़ावा देने के लिए आर्ट, साइंस और फिजिक्स की तरह स्पोर्ट्स साइंस पर भी काम करने की जरूरत है। हमें वर्तमान समय के अनुरूप नए प्रतिभा को तलाशना होगा। इसके लिए सीएसआर फंड और बड़े घरानों का सहयोग लिया जाएगा।
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री श्री चौटाला ने कहा कि जीवन में जीत ही नहीं, बल्कि हार का स्वाद चखना भी जरूरी होता है। हार के बाद जीत की जो लालसा बनती है, कामयाबी मिलने पर उसका महत्व और अधिक बढ़ जाता है।
समापन समारोह में चौ. बंसीलाल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आरके मित्तल ने उपमुख्यमंत्री व अन्य मेहमानों का स्वागत किया। दुष्यंत चौटाला ने खिलाड़ियों साथ परिचय लिया। चार दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता में देशभर से 207 विश्वविद्यालयों के 1700 खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपने दांवपेंच दिखाए।
इस दौरान कुलसचिव रीतु सिंह, स्टूडेंट वेलफेयर डीन डॉ. सुरेश मलिक, निदेशक यूथ वेलफेयर डॉ. आशा पूनिया ने भी अपने विचार रखे। मंच संचालन डॉ. हरिकेश पंघाल ने किया। कार्यक्रम में वैश्य महाविद्यालय की छात्राओं ने हरियाणवी कार्यक्रम की प्रस्तुति दी और कोच रमेश ने खेलों के महत्व पर कविता सुनाई। इस दौरान ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी के ऑब्जर्वर राजकुमार हुड्डा, पूर्व उपनिदेशक स्पोर्ट्स सुखबीर सिंह, रामेहर सिंह, संदीप कोंटिया, शकुंतला बेनीवाल, डॉ. प्रोमिला सिहाग, डॉ. सुखबीर दुहन, जगदीश धनाना, सेठी धनाना, सन्नी पहलवान, बल्लू बामला, जितेंद्र शर्मा, शंकर आहुजा, रिषी शर्मा, लोक गायक बाली शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें