फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: सांवरमल ढाणी से बारिश के पानी की निकासी नहीं होने पर लोग परेशान

Tue, 02 Jul 2024 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
बवानीखेड़ा में मांगों को लेकर नारेबाजी करते वार्ड वासी। 
विज्ञापन
बवानीखेड़ा। कस्बे के रेलवे फाटक पार कॉलोनी सांवरमल ढाणी वासियों को बारिश के पानी की निकासी नहीं होने के चलते भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि मानसून की पहली बारिश ने ही नगर पालिका प्रशासन के दावों की पोल खोल दी है।
विज्ञापन

ढाणी वासियों रामनिवास, मंगतराम, कृष्ण, अशोक, कुलदीप आदि ने दावा किया कि बारिश के पानी की निकासी की मांग को लेकर वे कई बार नगर पालिका अधिकारियों से मिल चुके, परंतु उनकी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। जल निकासी के लिए वे स्वयं अपने स्तर पर ही इंतजाम कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि जल भराव की वजह से उनके मकानों में दरारें आ चुकी है। साथ ही उनमें मक्खी-मच्छर पनप रहे हैं। इसके कारण क्षेत्र में बीमारियां फैलने का भय बना हुआ है। दो दिन पूर्व भी उन्होंने नगर पालिका अधिकारियों को इस समस्या के बारे में अवगत करवाया था, परंतु उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें