फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: दिनभर चिलचिलाती धूप और उमस से बेहाल रहे लोग, आज बारिश के आसार

Fri, 25 Jul 2025 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
शहर में शाम के समय छाए बादल।
विज्ञापन
भिवानी। शुक्रवार को भिवानी में मौसम ने अचानक करवट ली और दिनभर चिलचिलाती धूप के साथ उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। सुबह से ही हवा में अधिक नमी और तीखी धूप के कारण गर्मी में एकाएक तेजी आ गई, जिससे लोगों को लगातार पसीना आता रहा और असहजता महसूस हुई।
विज्ञापन

उमस भरे मौसम के बीच शहर में बिजली की आंखमिचौली ने भी लोगों की परेशानी बढ़ा दी। दिनभर में चार से पांच बार बिजली की आपूर्ति बाधित रही, जिससे आमजन के साथ-साथ सरकारी कार्यालयों में भी कामकाज प्रभावित हुआ। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विशेषज्ञ डॉ. देवीलाल ने बताया कि मानसून के दौरान मौसम में अचानक बदलाव आना सामान्य है। उन्होंने बताया कि जब हवा में उच्च दबाव बनता है तो वर्षा के आसार बनते हैं। वर्तमान में वातावरण में ऐसे ही हालात बन रहे हैं, जिससे शनिवार को बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन

विशेषज्ञों का मानना है कि आगामी 24 घंटों में मौसम में राहत मिल सकती है, जिससे उमस और गर्मी से परेशान लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें