फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani: पेयजल संकट से परेशान लोगों ने भिवानी-हांसी मुख्य सड़क पर लगाया जाम, छह माह से आ रही दिक्कत

Tue, 11 Jun 2024 12:26 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)

सार

वार्ड के पार्षद सूर्य प्रताप ने बताया कि पिछले छह माह से देवनगर कॉलोनी के लोग गंभीर पानी का संकट झेल रहे हैं। भीषण गर्मी में लोग यहां पैसों में पानी के टैंकर डलवाने पर मजबूर हैं। वहीं कॉलोनी के लोगों ने देवनगर कॉलोनी के लिए अलग से बूस्टर बनाए जाने की भी मांग उठाई।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते लोग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेयजल संकट से घिरे देव नगर कॉलोनी के लोगों ने मंगलवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे भिवानी-हांसी मुख्य मार्ग पर जिला जेल तोशाम बाईपास मोड़ पर जाम लगा दिया। जाम में करीब पांच किलोमीटर दूर तक वाहनों की लंबी कतारें लगी और डेढ़ घंटे तक गर्मी में वाहन चालक जाम में फंसे रहे। जाम की सूचना मिलते ही सदर पुलिस थाना एसएचओ राकेश कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे वहीं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग से कार्यकारी अभियंता सूर्य कांत भी पहुंचे।

विज्ञापन


वार्ड के पार्षद सूर्य प्रताप ने बताया कि पिछले छह माह से देवनगर कॉलोनी के लोग गंभीर पानी का संकट झेल रहे हैं। भीषण गर्मी में लोग यहां पैसों में पानी के टैंकर डलवाने पर मजबूर हैं। वहीं कॉलोनी के लोगों ने देवनगर कॉलोनी के लिए अलग से बूस्टर बनाए जाने की भी मांग उठाई। जबकि इस कॉलोनी के लिए बूस्टर मंजूर हो चुका है। कॉलोनी की महिलाओं ने भी जमकर नारेबाजी की। इस दौरान मौके पर पहुंचे कार्यकारी अभियंता सूर्यकांत ने दो सप्ताह में कॉलोनी के लोगों की पानी की समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। जिसके बाद ही करीब डेढ़ घंटे बाद कॉलोनी के लोगों ने भिवानी-हांसी मुख्य मार्ग से जाम खोला।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें