फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: पीपलीवाली जोहड़ी लाइनपार क्षेत्र के लोग झेल रहे पेयजल किल्लत, छह दिन से नहीं पहुंच रहे पानी के टैंकर

Sat, 23 Mar 2024 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। शहर के पीपलीवाली जोहड़ी लाइन पार सूर्य नगर कॉलोनी के लोग इनदिनों गंभीर पेयजल संकट के दौर से गुजर रहे हैं। पिछले छह दिन से जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के पानी के टैंकर भी नहीं पहुंच रहे हैं। असको लेकर लोगों का सब्र भी अब जवाब देने लगा।
विज्ञापन

क्षेत्र की महिलाओं ने पानी की किल्लत को लेकर रोष जताया। वहीं विधायक घनश्याम सर्राफ और नगर परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने क्षेत्र की महिलाओं को आश्वासन दिया कि जल्द उनकी समस्या का समाधान होगा।
पीपलीवाली जोहड़ी लाइनपार सूर्य नगर निवासी कमला, भतेरी, माया देवी, बिमला, शकुंतला व गीता ने बताया कि यहां का भूमिगत जल पीने लायक नहीं हैं, इलाके के हैंडपंप खारा पानी उगल रहे हैं। जबकि पिछले दो माह से गंभीर पेयजल संकट बना है। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग का एक पानी का टैंकर यहां आता था, मगर पिछले छह दिन से यहां कोई पानी का टैंकर नहीं आया है। इसकी वजह से इलाके की महिलाओं को लाइनपार दूर दराज से पीने का पानी लाने को मजबूर होना पड़ता है।
विज्ञापन

महिलाओं ने कहा कि यहां पर पेयजल लाइन है न सीवर। ऐसे में ये लोग शहर का हिस्सा होने के बावजूद भी गांव से बदतर माहौल में रह रहे हैं। विधायक घनश्याम सर्राफ और नगर परिषद चेयरपर्सन भवानी प्रताप सिंह ने मौके पर अधिकारियों से बात की और जल्द से जल्द यहां पानी के टैंकर पहुंचाने के निर्देश दिए। दरअसल, गर्मी की शुरुआत में ही शहर की बाहरी कॉलोनियों में लोग पानी के संकट से घिर चुके हैं। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग एक दिन छोड़ एक दिन पानी की राशनिंग से सप्लाई दे रहा हैं, मगर शहर की कई कॉलोनियों में तो सप्ताह भर से पानी नहीं आया है। वहीं वार्ड 17 के पार्षद सुभाष तंवर ने बाहरी कॉलोनियों में नई पेयजल लाइन डालने और बूस्टर निर्माण की मांग भी उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें