फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: डीएपी-यूरिया के 1600 से ज्यादा कट्टे मिले कम, मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने खाद विक्रेता के प्रतिष्ठान पर मारा छापा

Wed, 29 Oct 2025 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
गांव बापोड़ा में खाद बीज की दुकान पर कार्रवाई करते मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम। 
विज्ञापन
भिवानी। जिले के गांव बापोड़ा में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम ने बुधवार को खाद-बीज विक्रेता के प्रतिष्ठान पर छापा मारा जहां जांच में डीएपी और यूरिया के 1600 से अधिक कट्टे कम पाए गए। साथ ही बिना लाइसेंस के कीटनाशक दवाइयों की बिक्री भी की जा रही थी। कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आरोपी विक्रेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

केंद्र सरकार हर साल किसानों के लिए खाद पर डेढ़ से दो लाख करोड़ रुपये तक की सब्सिडी वहन करती है। लेकिन कुछ विक्रेता इस लाभ को किसानों तक पहुंचाने के बजाय खुद का मुनाफा कमाने में जुटे रहते हैं जिससे किसानों को समय पर खाद नहीं मिल पाती और सरकार को भी आर्थिक नुकसान होता है।
मुख्यमंत्री उड़नदस्ता व कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने गांव बापोड़ा स्थित पंच पीर एग्रीकल्चर स्टोर पर छापा मारा। जांच के दौरान टीम को डीएपी के 172 और यूरिया के 1445 कट्टे कम मिले। इतना ही नहीं दुकान पर कई दवाइयां बिना लाइसेंस के बेची जा रही थीं। कृषि विभाग के एसडीओ संजय कुमार ने बताया कि खाद केवल मेरी फसल, मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकृत किसानों को ही बेची जा सकती है। उन्होंने कहा कि रिकॉर्ड अधूरा मिलने और नियमों के उल्लंघन के कारण आरोपी विक्रेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें