फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: पानी न आने से भड़के विद्या नगर व कीर्ति नगरवासी, अधीक्षण अभियंता कार्यालय का किया घेराव

Wed, 29 Oct 2025 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
दूषित पेयजल की समस्या को लेकर अधीक्षण अभियंता कार्यालय में नारेबाजी करते विद्या नगर व कीर्ति नग
विज्ञापन
भिवानी। विद्या नगर और कीर्ति नगर में पिछले एक सप्ताह से पेयजल आपूर्ति ठप रहने से नाराज लोगों ने मंगलवार को जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता कार्यालय का घेराव किया। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने राज्य सरकार, जनप्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कई बार शिकायतें करने और समाधान शिविर में मुद्दा उठाने के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन

जनसंघर्ष समिति के संयोजक कॉमरेड ओमप्रकाश ने बताया कि विद्या नगर और कीर्ति नगर में पिछले एक सप्ताह से पानी की एक बूंद नहीं आई है। अधिकारी लोगों की समस्याओं की अनदेखी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शहर के कई इलाकों में इतना गंदा पानी सप्लाई हो रहा है कि लोग उसे पीना तो दूर, स्नान के लिए भी इस्तेमाल नहीं कर सकते। विजय नगर और जगत कॉलोनी में तीन महीने से यही स्थिति बनी हुई है जबकि डीसी कॉलोनी की टंकियों की सफाई पिछले 25 वर्षों से नहीं हुई। लोग मजबूरी में दूषित पानी पीने को विवश हैं जिससे पीलिया और अन्य बीमारियां फैल रही हैं। प्रदर्शन में सुरेश भारद्वाज, भागीरथ शर्मा, महाबीर फौजी, कृष्ण कुमार भारद्वाज, श्यामलाल तलूजा, चावली और शांति देवी सहित कई लोग शामिल रहे।
अधीक्षण अभियंता सुनील रंगा ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि जल्द ही सभी प्रभावित कॉलोनियों में स्वच्छ पेयजल आपूर्ति बहाल की जाएगी और नागरिकों की शिकायतों का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें