भिवानी की बैठक में मौजूद अधिवक्ता।
भिवानी। भिवानी बार एसोसिएशन में अब तक 1,704 अधिवक्ताओं ने ही अपने शपथ पत्र और वार्षिक शुल्क जमा कराया है। मंगलवार को शपथ पत्र और वार्षिक शुल्क जमा कराने के लिए अंतिम दिन भी अधिवक्ता बार कार्यालय में पहुंचे। हालांकि बार सभागार में मकर संक्रांति पर भी कार्यक्रम किया गया। इस दौरान भी अधिवक्ताओं ने एक दूसरे को त्योहार की शुभकामना के सहारे चुनाव में दावेदारी करने वाले प्रत्याशियों ने अपना पक्ष मजबूत करने का दावा किया।
जिला बार एसोसिएशन के चुनाव 28 फरवरी को कराए जाएंगे। 14 फरवरी तक अधिवक्ताओं से शपथ पत्र और वार्षिक शुल्क जमा कराने का मौका दिया था। अंतिम दिन तक 1,704 अधिवक्ताओं ने ही अपने शपथ पत्र और वार्षिक शुल्क जमा कराए हैं। अधिवक्ताओं की सूची को मतदाता सूची अपडेट करने के लिए बार काउंसिल के पास भेजा जाएगा। मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता बार प्रधान एडवोकेट सत्यजीत पिलानिया ने की। मंच संचालन सचिव दीपक तंवर ने किया।
इस मौके पर उप प्रधान रवि राय, संयुक्त सचिव राकेश जोगी, कोषाध्यक्ष प्रिया लेघां, रवींद्र ग्रेवाल, हरेंद्र भालोठिया, संजय तंवर, संजू गुजरानी, पवन परमार, रश्मी ठाकुर, अविनाश तंवर, अमित बंसल,, महेश भारद्वाज, कांतीचंद कौशिक मौजूद रहे। बार चुनाव को लेकर भी सक्रियता बढ़ गई है। त्योहार के बहाने चुनावी मैदान में उतरने वाले प्रत्याशी भी अपना पक्ष मजबूत करने के लिए अधिवक्ताओं में पेंठ जमाने में जुटे हैं।