फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: सुंदर सिस्टम की नहरों में 2,150 क्यूसेक के मुकाबले शुरुआत में पहुंचा 1,823 क्यूसेक पानी, टैंकों को मिलेगी पर्याप्त आपूर्ति

Tue, 14 Jan 2025 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
जुई नहर।
विज्ञापन
भिवानी। सुंदर सिस्टम की नहरों में मंगलवार को 2,150 क्यूसेक के मुकाबले 1,823 क्यूसेक पानी पहुंचा। शुरुआत में नहरों के अंदर मांग के मुकाबले करीब साढ़े तीन सौ क्यूसेक पानी कम पहुंचा। हालांकि हल्की के बाद कृषि क्षेत्र में सिंचाई की मांग घट गई है, ऐसे में सिंचाई अधिकारियों के सामने टैंकों को पर्याप्त पानी की आपूर्ति कराना ही प्राथमिकता है।
विज्ञापन

सिंचाई अधिकारियों का दावा है कि नहरों में पानी का स्तर धीरे-धीरे और बढ़ेगा। फिलहाल जो पानी पहुंचा है, उससे भी सभी गांवों के जलघर टैंकों को पर्याप्त पानी की आपूर्ति संभव हो पाएगी। 20 जनवरी तक सुंदर सिस्टम की नहरों में पानी मिलेगा।
सुंदर सिस्टम के तहत आने वाली सुंदर डाउन में 817 क्यूसेक पानी पहुंचा है, जबकि इसमें 950 क्यूसेक की मांग रखी गई थी। इसी तरह मित्ताथल फीडर में 301 क्यूसेक पानी पहुंचा। इसके अंदर भी साढ़े तीन सौ क्यूसेक पानी की मांग रखी थी। वहीं, जूई फीडर में 705 क्यूसेक पानी मिला है।
विज्ञापन

इसमें भी 850 क्यूसेक पानी की डिमांड बनी थी। शुरुआत में भले ही कम पानी मिला है, लेकिन सुखद बात यह भी है कि सुंदर सिस्टम की सभी मुख्य नहरों में एक साथ पानी छोड़ा गया है। पिछली दफा नहरी पानी कम मिलने की वजह से मित्ताथल और जूई फीडर में नहर में पानी बंद कर एक-एक कर बारी बारी से पानी दिया था। इसमें आठ दिन के बजाय इन नहरों को मात्र चार दिन मुश्किल से पानी मिला था। लेकिन इस बार ये स्थिति नहीं है।

सुंदर सिस्टम की नहरों में शुरुआत में 1,823 क्यूसेक पानी पहुंचा है। धीरे-धीरे पानी और बढ़ेगा। हमारी प्राथमिकता सभी गांवों के जलघर टैंकों को भरने की रहेगी। सर्दी के मौसम में सभी जलघरों को पर्याप्त नहरी पानी मिलेगा। 20 जनवरी तक सुंदर सिस्टम में नहरी पानी दिया जाएगा। - जितेंद्र मान, कार्यकारी अभियंता, भिवानी वाटर सर्विसेज भिवानी सिंचाई विभाग।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें