फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन आईफोन खरीदना पड़ा भारी, डिलीवरी बॉक्स खोलकर देखा तो उड़ गए होश

Mon, 04 Nov 2019 03:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवानी (हरियाणा)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

एक दुकानदार को पे-टीएम से ऑनलाइन आई फोन खरीदना महंगा पड़ा। दुकानदार ने ऑनलाइन बुक कराया आई फोन जब डिलीवरी बॉक्स खोलकर देखा तो उसमें डमी फोन निकला। युवक को ऑनलाइन फोन खरीद करने पर एक लाख 34 हजार 900 रुपये की चपत लग गई। मामले की शिकायत सिविल लाइन पुलिस को दी। जिस पर पुलिस ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में नई बस्ती निवासी हिमांशु रखेजा ने बताया कि वह महम गेट क्षेत्र में रखेजा डेयरी में अपने पिता के साथ दुकानदारी का काम करता है। उसने एक नवंबर को आई फोन खरीद करने के लिए पे-टीएम एप के जरिए एक नंबर पर आई फोन बुक कराया था। उसने बताया कि उसने फोन की एक लाख 34 हजार 900 रुपये भी ऑनलाइन पेमेंट करा दी थी। जिसके बाद उसके फोन पर मैसेज आया कि आपका ऑर्डर डिलीवरी के लिए तैयार है।

वह फोन पर आए मैसेज में दिए गए पते पर पहुंचा वहां उसे एक बंद पैकेट मिला। जिसे उसने अपने फोन की रिकार्डिंग ऑन कर खोला तो उसके अंदर से आई फोन की जगह डमी फोन निकला। जिसके बाद उसने मामले की शिकायत सिविल लाइन पुलिस थाने में दी। युवक ने बताया कि आई फोन खरीद के नाम पर उससे एक लाख 34 हजार 900 रुपये की राशि ठगी की गई है। सिविल लाइन पुलिस के जांच अधिकारी एचसी संदीप ने बताया कि पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें