फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सड़क हादसों में एक की मौत, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए इमरजेंसी में भर्ती करवाया गया। प्रेम नगर के पास हुए हादसे में बाइक खड़े ट्रक से टकरा गई। जिसमें युवक की मौत हुई जबकि लोहारू रोड पर दो कारों की आमने-सामने की टक्कर में चार लोग घायल हो गए। पुलिस मामलों की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

हांसी-भिवानी मार्ग पर गांव प्रेमनगर के पास रविवार अलसुबह कोहरे के कारण एक बाइक खड़े ट्रक में टकरा गई। हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई। हादसा रविवार सुबह करीब साढ़े चार बजे हुआ। जाटू लुहारी वासी मृतक कुलदीप (25 वर्षीय) भिवानी में बीटीएम मिल में काम करता था और सुबह घर से मिल में आ रहा था। जब वह प्रेम नगर गांव के पावर हाउस के पास पहुंचा तो बाइक सड़क पर खड़े ट्रक से टकरा गई। बताया जा रहा है कि कोहरे और अंधेरे के कारण उसे सड़क पर खड़ा ट्रक दिखाई नहीं दिया और बाइक ट्रक में जा टकराई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे। बवानीखेड़ा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। हादसे के बाद से गांव में मातम का माहौल बना हुआ है। मृतक कुलदीप तीन बहन-भाइयों में सबसे छोटा था और चार-पांच महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी।
गांव के सरपंच नरेश तंवर ने बताया कि ट्रक सडक़ किनारे न होकर सडक़ पर है और कोई इंडिकेटर भी नहीं जलाया हुआ। ऐसे में ट्रक दिखाई नहीं दिया। कुछ कोहरा भी था। मामले में पुलिस ने मृतक के भाई केबयान पर कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया। गमगीन माहौल में दोपहर के समय गांव में ही शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

दो कारों की आमने-सामने की टक्कर, चार घायल
लोहारू मार्ग पर महेंद्रा एजेंसी से थोड़ा आगे दो कारों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों कारों में सवार चार लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए तुरंत इमरजेंसी लाया गया। हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। दोनों ही पक्षों ने किसी तरह की कोई पुलिस कार्रवाई नहीं करवाई और प्राथमिक उपचार के बाद दिल्ली रवाना हो गए।
हादसा रविवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे हुआ। एक कार हुंडई एस्टिका में दिल्ली वासी मानिकचंद अपने दोस्त व बेटे के साथ राजस्थान जा रहा था जबकि दूसरी कार में दिल्ली वासी अतुल अपने बच्चों व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ लोहारू में पहाड़ी माता के दर्शन कर लौट रहा था। दोनों कारे जब भिवानी में लोहारू रोड पर महेंद्र ट्रैक्टर एजेंसी के नजदीक पहुंचे तो दोनों में आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि दोनों कारे दूर-दूर जा गिरी और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। आसपास के लोग दौडक़र मदद के लिए पहुंचे। घायलों को तुरंत उपचार के लिए इमरजेंसी ले जाया गया। हादसा सडक़ के बीच होने के कारण यहां वाहनों का जाम भी लगा मगर सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहनों को हटवाकर मार्ग पर आवागमन शुरू करवाया।
हादसे में हुंडई एस्टिका कार में सवार मानिकचंद, उसका बेटा धीरज और दोस्त प्रदीप घायल हो गए जबकि दूसरे कार के चालक अतुल के सिर में चोट आई। अन्य सवार परिवार के सदस्यों को मामूली चोटे आई। अनाजमंडी चौकी इंचार्ज एएसआई धर्मबीर ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंच गए थे। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। यह क्षेत्र उनकी चौकी क्षेत्र का नहीं है। इस कारण दूसरे थाने की पुलिस मामले में कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें