फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: बेसहारा पशु को बचाने के प्रयास में कार पेड़ से टकराई, एक की मौत, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। गांव झरवाई और रुपगढ़ के बीच शनिवार देर रात करीब दो बजे बेसहारा पशु को बचाने के प्रयास में एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में गांव नवा राजगढ़ निवासी सतबीर की मौत हो गई जबकि चालक प्रवीण सहित चार लोग घायल हो गए। सतबीर अपनी पत्नी और बच्चों के साथ एक शादी समारोह से लौट रहा था। कार प्रवीण चला रहा था और सतबीर उसके साथ अगली सीट पर बैठा था। पीछे की सीट पर सतबीर की पत्नी और दो बच्चे सवार थे। कुल पांच लोग कार में थे।
विज्ञापन


जैसे ही वाहन झरवाई और रुपगढ़ के बीच पहुंचा अचानक सड़क पर बेसहारा पशु आ गया। उसे बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल सतबीर और अन्य को जिला नागरिक अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने सतबीर को मृत घोषित कर दिया। घायल चालक प्रवीण, सतबीर की पत्नी और दोनों बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर किया गया लेकिन परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए जहां उनका उपचार चल रहा है।

सदर थाने के जांच अधिकारी अजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक के भाई के बयान दर्ज कर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है। रविवार को कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें