फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: शादी समारोह में युवक पर डंडों से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। गांव रावलवास खुर्द में शादी समारोह में शनिवार को एक युवक पर डंडों से हमला कर उसे घायल कर दिया गया। घायल युवक को उपचार के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जांच अधिकारी नवीन के अनुसार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में कालीरावण निवासी दुष्यंत ने बताया कि 21 फरवरी को वह अपने दोस्त प्रदीप की शादी में शामिल होने के लिए बरात के साथ रावलवास खुर्द गया था। रात करीब 11 बजे वह डीजे पर नाच रहा था। इसी दौरान सचिन, अतुल, सन्नी, राहुल और तीन-चार अन्य युवक वहां पहुंचे और अचानक उस पर डंडों से हमला कर दिया। दुष्यंत ने बताया कि वह किसी तरह वहां से भाग निकला, लेकिन आरोपियों ने रास्ते में रोककर दोबारा मारपीट की। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर उसे छुड़वाया। इसके बाद घायल को अग्रोहा मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें