फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोन में एप डाउनलोड करा खाते से निकाले एक लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। एक महिला ने ऑनलाइन शॉपिंग के बाद पैसे रिफंड कराने के लिए हेल्पलाइन नंबर पर जानकारी मांगी तो फोन में एक एप डाउनलोड करा दिया और फिर उसी के बैंक खाते से एक लाख रुपये की नकदी गायब हो गई। धोखाधड़ी की शिकायत महिला ने मामले की शिकायत सिविल लाइन पुलिस को दी। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

सिविल लाइन पुलिस को दी शिकायत में महम गेट की सर छोटूराम कॉलोनी निवासी स्नेहलता ने बताया कि उसका रोहतक गेट क्षेत्र स्थित एसबीआई की शाखा में खाता खुला हुआ है। उसने 429 रुपये की ऑनलाइन शॉपिंग की थी। जिसमें पैसा रिफंड कराने के लिए गूगल से कस्टमर केयर का नंबर लिया था। उस नंबर पर उसकी 11 साल की बेटी ने बात की और फिर दूसरी तरफ से बोलने वाले ने उसके फोन में एक ईनी डेस्क नाम से एक एप डाउनलोड करा दिया। जिस पर नौ अंकों का डिजिट आया, जिसे लड़की ने उसे बता दिया। इसके बाद उसके बैंक खाते से एक लाख रुपये की नकदी गायब हो गई। पीड़ित महिला ने मामले की शिकायत सिविल लाइन पुलिस थाने में दी। पुलिस ने इस संबंध में धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें