फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी में हादसा: सड़क पर खड़े डंपर से टकराई बाइक, रोडवेज चालक की मौत, दो की हालत गंभीर

Sun, 03 Apr 2022 11:00 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)

सार

बवानीखेड़ा के तोशाम मार्ग पर शनिवार देर रात हादसा हुआ। मृतक शंकर सिवाड़ा का रहने वाला था। सोमबीर और अमित हादसे में घायल हो गए। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर डंपर चालक के खिलाफ किया केस दर्ज किया।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो। सड़क के बीच खड़ा डंपर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के भिवानी जिले के बवानीखेड़ा में तोशाम रोड पर शनिवार देर रात रोड पर खड़े डंपर (ट्रेलर) से एक बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई और बाइक पर पीछे बैठे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस में दिए बयान में गांव सिवाड़ा निवासी सुरेंद्र ने बताया कि उसका भाई शंकर हरियाणा रोडवेज भिवानी डिपो में बतौर चालक तैनात था। फिलहाल वह एंबुलेंस पर ड्यूटी कर रहा था। शंकर शनिवार को सिवानी से अपनी ड्यूटी समाप्त करके गांव के ही दो साथियों अमित व सोमबीर के साथ बाइक पर सवार होकर अपने गांव सिवाड़ा आ रहा था।

बाइक को उसका भाई शंकर चला रहा था। वह तोशाम से बवानीखेड़ा रोड पर अपनी साइड से चलता हुआ आ रहा था। बवानीखेड़ा से करीब 5 किलोमीटर पहले सड़क पर एक डंपर चालक ने डंपर को बीच सड़क खड़ा कर रखा था, जिससे उसके भाई की बाइक जा टकराई। हादसे में उसके भाई शंकर, सोमबीर व अमित को काफी चोटें लगीं।
विज्ञापन


उन्हें एंबुलेंस से नागरिक अस्पताल भिवानी में दाखिल करवाया गया। वह नागरिक अस्पताल भिवानी में पहुंचा तो डॉक्टर ने उसके भाई शंकर को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल अमित व सोमबीर को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।

सुरेंद्र ने बताया हादसा गलत तरीके से डंपर बीच सड़क खड़ा किए जाने के कारण हुआ। पुलिस ने मृतक के भाई सुरेंद्र के बयान पर डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें