भिवानी। जिले में शनिवार को कोरोना संक्रमण का एक नया मरीज सामने आया है और तीन मरीज स्वस्थ हुए है। इसके बाद जिले में कोरोना के आठ सक्रिय मरीज है। शुक्रवार को कोरोना जांच के 500 सैंपल नागरिक अस्पताल की लैब में भेजे है, जिनकी रिपोर्ट शनिवार तक आने की उम्मीद है। हालांकि जिले के 410 सैंपल की रिपोर्ट लंबित है।
जिले के आठ सक्रिय मरीजों में से छह मरीज घर पर ही आइसोलेट हैं, जबकि दो मरीज अस्पताल में दाखिल है। कोरोना के शहरी क्षेत्र में तीन और ग्रामीण क्षेत्र में पांच सक्रिय मरीज है। तीसरी लहर में 4092 मरीज मिले है, जिनमें से 4070 स्वस्थ हुए है और 14 ने जान गवाई है। सिविल सर्जन डॉ. रघुबीर शांडिल्य ने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए मास्क और उचित सामुदायिक दूरी का पालन करें।