फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: अब डिपो पर राशन की दरकार, खाली हाथ रह गए हजारों पात्र परिवार

Tue, 30 Jan 2024 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
हनुमान ढाणी में डिपो पर 4जी और 5जी नेटवर्क से कनेक्ट पीओएस मशीन ।
विज्ञापन
भिवानी। अब शहरी और ग्रामीण दायरे के डिपो पर राशन की दरकार है। क्योंकि अभी भी करीब 50 हजार लाभार्थी परिवार खाली हाथ रह गए हैं। उन्हें जनवरी का राशन नहीं मिला है। वहीं 31 जनवरी यानि आज ही राशन का वितरण करना जरूरी है। एक फरवरी के बाद यह वापस हो जाएगा।
विज्ञापन

वहीं अधिकांश राशन डिपो पर राशन खत्म हो चुका है। राशन डिपो पर स्टॉक खत्म होने के बावजूद भीड़ जुट रही है, जिससे नौबत झगड़ा होने तक की आ गई है। हालांकि खाद्य एवं आपूर्ति विभाग अधिकारियों ने शहरी और ग्रामीण दायरे के 25 से अधिक डिपो पर राशन स्थानांतरण कराया है। मगर फिर भी व्यवस्था बिगड़ी हुई है।
इसकी वजह ग्रामीण दायरे के राशन धारक भी राशन लेने शहर में पहुंच गए। इनसे एक-दूसरे डिपो के अलॉट राशन के बावजूद बाहरी लोगों ने डिपो से राशन ले लिया। यही वजह रही कि अधिकांश डिपो का स्टॉक मात्र दस दिन में ही खत्म हो गया, जबकि कुछ डिपो पर स्टाॅक बचा रहा। अब खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ऐसे डिपो की पहचान कर उनका बचा हुआ राशन उन डिपो पर स्थानांतरित कराएगा, जहां राशन अभी तक नहीं बंटा है।
विज्ञापन

भिवानी जिले के 377 सरकारी राशन डिपो पर एक लाख 70 हजार से अधिक लाभार्थी परिवारों को जनवरी माह का राशन वितरण किया जाना है। मगर जनवरी का महीना पूरा होने में सिर्फ एक दिन बचा है। अब भी करीब 50 हजार लाभार्थी ऐसे हैं, जिन्हें पीओएस मशीन से राशन नहीं मिला है। उनका राशन डिपो पर स्टॉक तो दिखा रहा है, लेकिन डिपो के अंदर वितरण के लिए राशन नहीं बचा है।
ये हालात इसलिए भी बने हैं, किस दूसरे दायरे के लोगों ने ज्यादा भीड़ होने के कारण दूसरे इलाकों के राशन डिपो से राशन ले लिया है। ऐसे में व्यवस्था बिगड़ना लाजमी है। क्योंकि प्रत्येक डिपो पर उससे जुड़े कार्ड धारक यानी लाभार्थी परिवारों के अलॉट हुए राशन का आवंटन ही भेजा जाता है। मगर जनवरी में डिपो होल्डर्स की हड़ताल से राशन लेने के लिए ऐसी अफरातफरी मची कि जिसे जहां राशन मिला वहीं पर समेट लिया। ऐसे में अब राशन डिपो पर राशन खत्म हो गया है तो लाभार्थी परिवारों के साथ भी डिपो धारकों का झगड़ा होने लगा है। ऐसे में डिपो धारक भी अपने डिपो को बंद रखने लगे हैं।

राशन मिला न वितरण की मोहलत बढ़ी, टेंशन में परिवार
जनवरी में राशन नहीं मिला है। जबकि वितरण के लिए कोई मोहलत भी नहीं बढ़ाई गई। जिन परिवारों को अभी तक राशन नहीं मिला उनकी टेंशन भी बढ़ गई। लाभार्थी परिवारों ने विभाग से राशन की मांग करते हुए वितरण के लिए भी समय बढ़ाने की गुहार लगाई है। क्योंकि राशन वितरण के लिए महज दस दिन ही डिपो धारकों को मिले हैं, इसमें भी अधिकांश राशन डिपो पर आवंटन से अधिक लाभार्थी पहुंचे हैं। इससे उनका राशन समय से पहले ही खत्म हो गया है। वहीं विभागीय अधिकारी भी अब ऑनलाइन सिस्टम में स्टॉक खाली और बचा हुआ स्टॉक के डिपो की सूची तैयार करने में जुटे हैं, जिससे की उन डिपो के माध्यम से बचे हुए लाभार्थियों को जनवरी का राशन वितरण कराया जा सके।

अन्य नेटवर्क से चलाई जा रही टू जी पीओएस मशीन
डिपो की टू जी सिमकार्ड को फोर और फाइव जी के नेटवर्क से स्पॉट देकर चलाया जा रहा है। इससे की मशीन का नेटवर्क ठप न हो। हनुमान गेट क्षेत्र के राशन डिपो पर इस तरह की व्यवस्था डिपो धारकों ने की है, ताकि राशन वितरण में भीड़ ज्यादा न जुटे और जल्दी राशन वितरण हो सके। पूर्व जिला पार्षद ईश्वर मान ने बताया कि उपायुक्त से भी राशन डिपो पर पीओएस मशीनों में फाइव जी नेटवर्क की सिमकार्ड देने की मांग उठाई है।
राशन डिपो पर लाभार्थी परिवारों के हिसाब से आवंटित राशन की सप्लाई दी गई थी। लेकिन कुछ ग्रामीण क्षेत्र के लाभार्थियों ने शहरी दायरे के डिपो से राशन ले लिया है। इस तरह के 25 राशन डिपो का राशन स्थानांतरित कराया गया है। इनका राशन खत्म हो गया था, उन्हें दूसरे डिपो से राशन दिलाया गया है। अगर इसके बावजूद किसी डिपो की तरफ से ऐसी दिक्कत आती है तो उनका राशन भी किसी दूसरे डिपो से स्थानांतरित कराया जाएगा। फिलहाल जनवरी के राशन वितरण की अवधि बढ़ने संबंधी कोई सूचना नहीं आई है।
विज्ञापन

- मुकेश कुमार, सहायक खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी, भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें