फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस की योजना: अब शहर में दुर्घटना संभावित कट होंगे बंद, चौराहों की बढ़ेगी चौड़ाई.

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। शहर में मुख्य मार्गों पर बने दुर्घटना संभावित कट अब बंद होंगे। इतना ही नहीं शहर के चौक-चौराहों को और अधिक चौड़ा किया जाएगा। जिससे चौराहों पर लगने वाले वाहनों के जाम से भी निजात मिलेगी। शहर में करीब पांच लाख से अधिक वाहन सड़कों पर उतरने की वजह से जाम की स्थिति बन रही है। सर्कुलर रोड पर वाहन पार्किंग समस्या से निजात पाने के लिए भी ट्रैफिक पुलिस नए विकल्प तलाश रही है। फिलहाल सर्कुलर रोड पर कई जगह पार्किंग नहीं है, जिसकी वजह से भी सड़क अतिक्रमण का शिकार हो रही है।
विज्ञापन

भिवानी शहर का सर्कुलर रोड और चौक-चौराहे जाम की समस्या से जूझ रहे हैं। शहर में घंटाघर, हांसी गेट, महम गेट और अग्रसेन चौक ऐसे क्षेत्र हैं, जहां दिनभर कई बार जाम की स्थिति बनती है। ट्रैफिक पुलिस जाम से मुक्ति पाने के लिए कई बार चौराहों को भी वन-वे कर जाम सुलझाने का प्रयोग कर चुकी है, लेकिन बात नहीं बन रही है। शहर के सर्कुलर रोड के अलावा कई दुर्घटना संभावित कट हैं, जिनकी वजह से काफी बार हादसे हो रहे हैं। इन कटों को अब ट्रैफिक पुलिस नगर परिषद के साथ सांझी योजना बनाकर बंद कराएगी।
टूटे डिवाइडरों से भी टूट रहे यातायात नियम
शहर के अंदर सर्कुलर रोड पर हाल ही में सड़क ऊंची हो गई है। जिसकी वजह से कई जगह डिवाइडर ही विलुप्त हो चुके हैं या फिर बीच में कई जगह से टूटे पड़े हैं। इनमें वाहन चालक भी यातायात नियम तोड़ एक तरफ से दूसरी तरफ चले जाते हैं। जिसकी वजह से भी जाम की स्थिति बन रही है। टूटे डिवाइडर रात के समय दुर्घटनाओं की भी वजह बन सकते हैं।
विज्ञापन

शहर के इन चौराहों से हटेंगे अतिक्रमण
शहर के चौक चौराहों को चौड़ा करने के लिए ट्रैफिक पुलिस नगर परिषद के साथ सांझी योजना बना रही है। जिसमें घंटाघर, हांसी गेट, महम चौक, रोहतक गेट चौक, दादरी गेट क्षेत्र में रेहड़ी लगाने वालों को यहां से हटाया जाएगा। अगर दुकानदारों ने अतिक्रमण किए हैं तो उन्हें भी हटवाया जाएगा। जिसके बाद इन जगहों पर वाहनों के जाम से काफी निजात मिलेगी। अतिक्रमण की वजह से चौराहे संकरे हो गए हैं, इसी वजह से वाहन भी जाम में फंस रहे हैं।
यहां पर हैं सड़क में कट
शसहर के हांसी रोड पर डीसी कॉलोनी मोड़, रेलवे स्टेशन मार्ग पर वैश्य महाविद्यालय के समीप कृष्णा कॉलोनी मोड़, दिनोद गेट से मालगोदाम रोड, हाइवे पर हनुमान गेट, हनुमान ढाणी व बावड़ीगेट पर रोड के बीच कट है। इसके अलावा भी कई जगह सड़क के बीच डिवाइडरों पर कट छोड़े गए हैं। जिनकी पहचान ट्रैफिक पुलिस कर रही है।
80 ट्रैफिक जवानों के कंधों पर यातायात का भार
ट्रैफिक पुलिस थाना एसएचओ सहित कुल 80 ट्रैफिक पुलिस जवानों के कंधों पर जिले की यातायात व्यवस्था का जिम्मा है। इसमें शहर के मुख्य चौराहों पर एक-चार की तैनाती भी की है, यानी एक एएसआई और तीन जवान शामिल हैं। इसमें भी होमगार्ड के जवान ज्यादा हैं। कई मोड़ तो ऐसे हैं, जहां पर कोई भी ट्रैफिक कर्मचारी तैनात नहीं हैं, इसकी वजह यातायात पुलिस में कर्मचारियों की कमी मानी जा रही है।
वर्जन:
ट्रैफिक पुलिस शहर के मुख्य रास्तों पर बने कटों को बंद करने की योजना बना रही है। इसमें नगर परिषद का सहयोग लिया जाएगा। जिसका सर्वेक्षण का काम किया जा रहा है। जो कट बंद नहीं किए जाएंगे वहां पर कम से कम एक ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी की ड्यूटी लगाई जाएगी, ताकि जाम की स्थिति न बनें। शहर के चौराहों को चौड़ा करने के लिए वहां लगने वाली रेहडिय़ों को पीछे हटाया जाएगा। सर्कुलर रोड पर वाहन पार्किंग के विकल्प भी तलाश रहे हैं, जल्द इसका भी समाधान होगा।
विज्ञापन

- सुभाषचंद, एसएचओ जिला यातायात पुलिस थाना भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें