फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सा सुविधा के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। जिले में कोरोना से बचाव व चिकित्सा सुविधाओं को लेकर नोडल अधिकारी नियुक्त किए हैं। ये नोडल अधिकारी अपने-अपने चिकित्सा संस्थानों में दवाई, मास्क के साथ-साथ स्वच्छता भी सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन

किशन जालान राजकीय नेत्र अस्पताल, भिवानी में वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. एडविन, सीएचसी जमालपुर के लिए वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोहिंद्र सिंह, एसडीएच बवानी खेड़ा व जिला भिवानी के ग्रामीण क्षेत्र के लिए वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ.राज सिंह दिसोदिया, सीएचसी मिरान/एसडीएच सिवानी के लिए वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरेंद्र सिंह, सीएचसी लोहारू के लिए चिकित्सा अधिकारी डॉ. गौरव, सीएचसी धनाना के लिए चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार, सीएचसी कैरू के लिए चिकित्सा अधिकारी डॉ. ओम प्रकाश, सीएचसी मानहेरू के लिए चिकित्सा अधिकारी डॉ. विश्वास तुंदवाल, सीएचसी तोशाम के लिए चिकित्सा अधिकारी डॉ. पुनीत कुमार को ओवर ऑल नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।
इसी प्रकार से अलग-अलग कार्य के लिए भी अलग-अलग नोडल अधिकारी नियुक्त किए हैं। कंटेनमेंट जोन के लिए डा. संध्या गुप्ता, होम आईसोलेशन के लिए डॉ. आशीष तंवर, बेड व चिकित्सा सुविधा आदि के प्रबंध के लिए उप सिविल सर्जन डॉ. शिव कुमार कौशिक, डेड बॉडी डिस्पोज के लिए डॉ. सुनील कुमार, प्रतिदिन की रिपोर्ट आदि के लिए डॉ. संध्या गुप्ता, कंट्रोल रूम के लिए वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुमन विश्वकर्मा को ओवर ऑल इंचार्ज नियुक्त किया है। जागरूकता व प्रवक्ता के तौर पर डॉ. शिव कुमार कौशिक को नियुक्त किया है तथा सतपाल पंघाल उनके सहायक बनाए गए हैं।
विज्ञापन

कंट्रोल रूम स्थापित
नागरिकों की सुविधा के लिए भिवानी के नागरिक अस्पताल में कंट्रोल रूम स्थापित किया जा चुका है। कंट्रोल रूम का नंबर 01664-242130 है। कोरोना संक्रमण के उपचार से संबंधित जानकारी या समस्या के बारे में इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
कोरोना संक्रमित व्यक्तियों के उपचार व पर्याप्त प्रबंध रखने को लेकर ओवर ऑल इंचार्ज व नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं और उनको अलग-अलग कार्य सौंपा गया है। यदि किसी कोरोना संक्रमित मरीज को उपचार में किसी प्रकार की दिक्कत आती है तो उसके परिजन इन चिकित्सा अधिकारियों से संपर्क करें। - डॉ. रघुबीर शांडिल्य, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें