फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राउंड रिपोर्ट: नौ किलोमीटर लंबा बाईपास 25 जगह से धंसा

विज्ञापन
विज्ञापन
निनान बाईपास का वजूद शुरू होने से पहले ही खतरे में पड़ गया है। बारिश के कारण बाईपास की सड़क पर भारी कटाव पड़ चुके हैं, जिसकी वजह से भारी वाहनों के पलटने का खतरा भी बना हुआ है। अप्रोच रोड भी बारिश में धंस चुके हैं, जिसके कारण मुख्य सड़क भी कई जगह से गहरी खाई में बदल चुकी है। रोहतक रोड को दादरी रोड से जोड़ने के लिए 9.221 किलोमीटर लंबा बाईपास 25 जगह से धंस चुका है। बाईपास का काम पिछले दो साल से चल रहा है। बाईपास निर्माण का करीब 90 फीसदी काम भी पूरा हो चुका है। मगर पूरी तरह से शुरू होने से पहले ही बाईपास की सड़क बारिश से धंस गई है।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे भिवानी के अंतर्गत आने वाला निनान बाईपास का निर्माण अंतिम चरण में है। मात्र दस फीसदी काम रेलवे क्रासिंग पर मार्ग की कनेक्टिविटी देने का बचा है। निनान बाईपास रोहतक रोड से गांव निनान से शुरू होकर दादरी रोड पर गांव हालुवास के समीप मिलता है। कई जगह तो सड़क की तारकोल की लेयर ही अधर में हैं, जबकि उसके नीचे की मिट्टी खिसक चुकी है।
खरड़ी मोड़ से 24.596 किलोमीटर की 169.31 करोड़ परियोजना पर चल रहा काम
रोहतक रोड के खरड़ी मोड़ से लेकर गांव निनान तक 24 किलोमीटर 596 मीटर लंबी सड़क बनकर तैयार हो चुकी है। रोहतक रोड पर गांव निनान से लेकर दादरी रोड तक 9 किलोमीटर 221 मीटर लंबी सड़क भी बन चुकी है। बाईपास पर सिर्फ 87 मीटर लंबी सड़क रेलवे क्रॉसिंग के दायरे में आती है। जिसकी कनेक्टिविटी को लेकर एनएच भिवानी के अधिकारियों ने रेलवे के समक्ष मसौदा भी भेजा हुआ है। जिसकी मंजूरी का अभी इंतजार है। इस पूरे प्रोजेक्ट पर 169.31 लाख रुपये का भारी भरकम बजट भी खर्च किया जा रहा है।
विज्ञापन

रात को जानलेवा हो जाते हैं कटाव
निर्माणाधीन बाईपास पर गांव कोंट व उमरावत की तरफ जाने वाले अधिकतर वाहन बाईपास सड़क का इस्तेमाल कर रहे हैं। ये वाहन बाईपास सड़क से अप्रोच मार्ग से नीचे उतरते हैं, अप्रोच मार्गों पर भारी कटाव बने हैं, जिससे रात के समय लाइट का इंतजाम नहीं होने से ये कटाव जानलेवा साबित हो सकते हैं।
वर्जन
निनान बाईपास निर्माण का करीब 90 फीसदी काम पूरा हो चुका है, केवल दस फीसदी काम रेलवे क्रॉसिंग पर बचा है। दिसंबर तक काम पूरा होने की उम्मीद है। निर्माणाधीन बाईपास पर रेन कटाव हुए हैं, जिससे निर्माण कर रही एजेंसी द्वारा ही दुरुस्त किया जाएगा। इसके अलावा दादरी रोड से लोहारू रोड को जोड़ने वाले बाईपास का निर्माण भी शुरू हो चुका है।
विज्ञापन

-प्रवीन सहरावत, एसडीओ, एनएच भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें