फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 कॉलोनियों की 35 हजार की आबादी को बदहाल सीवर लाइन से मिलेगा छुटकारा

विज्ञापन
ठप सीवर दिखाते लोग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
संजय वर्मा
विज्ञापन

भिवानी। बजट को मंजूरी मिलने के साढ़े तीन माह बाद आखिरकार शहर के अंदर एक किलोमीटर नई सीवर लाइन डालने के कार्य का रास्ता साफ हो गया। पहले तीन बार कार्य के टेंडर पब्लिक हेल्थ विभाग ने कराए थे, लेकिन कोई एजेंसी काम लेने को तैयार नहीं हुई। आखिरकार चौथी बार नई सीवर लाइन डालने का मामला सिरे चढ़ा। पब्लिक हेल्थ विभाग अधिकारियों ने अलॉटमेंट के लिए मुख्यालय रिपोर्ट भेजी हैं। सबकुछ ठीक रहा तो दिसंबर के अंतिम और जनवरी के प्रथम सप्ताह में शहर में नई सीवर लाइन डालने का काम भी शुरू हो जाएगा। इससे पुराने शहर की 14 कॉलोनियों की 35 हजार की आबादी को फायदा मिलेगा और 40 साल पुरानी क्षतिग्रस्त सीवर लाइन से भी निजात मिलेगी।
पब्लिक हेल्थ विभाग मुख्यालय ने सितंबर में शहर के हनुमान गेट से घोसियान चौक व दादरी गेट से सरकुलर रोड कृष्ण प्रणामी मंदिर तक करीब एक किलोमीटर के दायरे में नई सीवर लाइन की डीएनआईटी को मंजूरी दी थी। अक्तूबर में विभाग द्वारा काम भी शुरू कराया जाना था। तीन बार कार्य के टेंडर कराए गए, लेकिन एक भी एजेंसी ने आवेदन नहीं किया। यही वजह रही कि बजट उपलब्ध होने के बावजूद भी नई सीवर लाइन में गतिरोध बना रहा। विभाग ने 8 दिसंबर को चौथी बार कार्य के टेंडर कराए, जिसमें दो एजेंसियों ने आवेदन किया। इन एजेंसियों के टेंडर प्रक्रिया पूरी कराने के बाद अधिकारियों ने काम अलाटमेंट के लिए अपनी रिपोर्ट मुख्यालय को भेजी है। (संवाद)
विज्ञापन

76 लाख के बजट से 40 साल पुरानी सीवर लाइन से मिलेगी निजात
नई सीवर लाइन का मामला सिरे चढ़ने से पुराने शहर के लोगों को 40 साल से अधिक पुरानी सीवर व्यवस्था से निजात मिलेगी, जो स्थायी रूप से क्षतिग्रस्त हो चुकी है। इसी वजह से घोसियान चौक, हनुमान गेट, वाल्मीकि बस्ती, बावड़ी गेट, दादरी गेट क्षेत्र की सीवर व्यवस्था भी ठप पड़ी है। इस योजना पर करीब 76 लाख का खर्चा आएगा।
16 इंच की साढ़े सात सौ मीटर, 24 इंच की साढ़े तीन सौ मीटर डलेगी लाइन
हनुमान गेट से घोसियान चौक क्षेत्र तक चार एमएम 16 इंच की करीब साढ़े सात सौ मीटर लंबी नई सीवर लाइन डाली जाएगी। दादरी गेट सरकुलर रोड पर श्रीकृष्ण प्रणामी मंदिर से लेकर बावड़ी गेट तक 24 इंच की करीब साढ़े तीन सौ मीटर लंबी नई सीवर लाइन डाली जाएगी। इससे शहर के दादरी गेट, हनुमान गेट, वाल्मीकि बस्ती, कमला नगर, जैन चौक क्षेत्र की आबादी को सीधा फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

वर्जन:::
पुराने शहर में नई सीवर लाइन डालने के लिए टेंडर आमंत्रित किए गए थे, जिसमें दो एजेंसियां शामिल हुई हैं। इन एजेंसियों में से एक को काम अलाट किया जाएगा, जिसकी रिपोर्ट मुख्यालय को भेजी गई है। मुख्यालय से अलाटमेंट आने के बाद दिसंबर के अंतिम सप्ताह या फिर जनवरी के प्रथम सप्ताह में ही काम शुरू करा दिया जाएगा।
- महेंद्र स्वामी, कनिष्ठ अभियंता शहरी सीवरेज शाखा भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें