फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कवि सम्मलेन में राष्ट्रीय स्तर के कवियों ने बांधा समा

विज्ञापन
हनुमान जोहड़ी धाम मंदिर में आयोजित कवि सम्मेलन में पहुंचे विधायक घनश्याम सर्राफ व अन्य को सम्मा? - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। शहीद स्मृति सभा के संस्थापक भागीरथ शर्मा के 75वें जन्मदिन पर जीवन अमृत महोत्सव और राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन हनुमान जोहड़ी धाम मंदिर में किया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि विधायक धनश्याम सर्राफ रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर परिषद के अध्यक्ष प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह ने की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि आरएसएस के प्रांत मुख्य मार्ग प्रमुख प्रदीप शर्मा, विभाग संघचालक सत्यनारायण मित्तल, अग्रवाल वैश्य समाज के अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला रहे। कार्यक्रम महंत चरणदास महाराज का सानिध्य रहा।
विज्ञापन

पंडित भागीरथ शर्मा के जन्मोत्सव पर नगर की 30 संस्थाओं ने उनका अभिनंदन किया। कवि सम्मेलन में राष्ट्रीय स्तर के कवि बलबीर सिंह करुण, डॉ. सारस्वत मोहन मनीषी, हलचल हरियाणवी, डॉ. अनिता भारद्वाज, बिजेंद्र गाफिल, डॉ. शिवकांत शर्मा, श्रीनिवास मयंक, डॉ. पुरुषोत्तम पुष्प, धर्मबीर शर्मा, कर्मबीर तिगड़ानियां ने काव्य पाठ किया। मंच का संचालन वरिष्ठ गीतकार डॉ. रमाकांत शर्मा ने किया। कार्यक्रम का संयोजन एवं सहयोग युवा जागृति एवं जनकल्याण मिशन ट्रस्ट द्वारा किया। इस अवसर पर वीवी जैन, सुरेंद्र जैन, रमेश बंसल, मदन सिंह परमार, शैलेंद्र श्योराण, सुनील शर्मा वत्स, जेके वर्मा, सतेंद्र परमार, अनिल हलवासिया, आरके शर्मा, पराग शर्मा, डॉ. बुद्धदेव आर्य, रणविजय सिंह, बिशंबर अरोड़ा, संजय परमार, विजय सिंहमार, ओमप्रकाश सैनी, डॉ. हरेंद्र पाल सिंह, महेंद्र गुप्ता, नंदकिशोर अग्रवाल, रणसिंह जांगड़ा, राजकुमार पटवारी, डॉ. कल्पना शर्मा, दीपक तौला, रमेश सैनी, राष्ट्रपति अवार्डी अशोक भारद्वाज, अभिषेक शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें