फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: कोर्ट मैरिज के सात दिन बाद दुल्हन लापता, गुमशुदगी का केस दर्ज

Sat, 04 Feb 2023 09:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। कोर्ट मैरिज करने के एक सप्ताह के बाद ही दुल्हन के लापता होने का मामला सामने आया है। दुल्हन के पिता ने इस संबंध में सदर थाना में शिकायत दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी की धारा के तहत केस दर्ज कर लिया है और उक्त युवती की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में असम निवासी लापता युवती रिता के पिता रत्नदास ने बताया कि उसने अपनी एक लड़की की शादी नंदगांव निवासी युवक श्रीभगवन के साथ कर रखी है। वह परिवार के साथ अपने दामाद के घर आया हुआ है। यहीं पर उसने अपनी अन्य लड़की की शादी सहमति के बाद महेंद्रगढ़ निवासी युवक देवव्रत के साथ 23 जनवरी को कोर्ट में करवाई थी। शादी के बाद युवती अपने पति के साथ चली गई, लेकिन तीन दिन बाद ही वह उसके पास आ गई और 30 जनवरी को युवती बिना किसी को कुछ बताए घर से चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें