फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: अब दसवीं और बारहवीं के परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा को नहीं भेद पाएंगे नकल माफिया

Wed, 01 Feb 2023 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी।
विज्ञापन
भिवानी। अब दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा को नकल माफिया नहीं भेद पाएगा। इसके लिए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड प्रशासन ने ऐसे निजी स्कूलों को परीक्षा केंद्रों में तबदील करने की तैयारी की है, जिनकी बाहरी सुरक्षा किलेबंदी की तरह है। इन परीक्षा केंद्रों पर बाहर से परिंदा भी पर नहीं मार पाएगा। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने इस बार 1453 परीक्षा केंद्र प्रदेशभर के 22 जिलों में बनाए हैं, जिनमें पहली बार 415 प्राइवेट स्कूल परीक्षा केंद्र बने हैं।
विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड प्रशासन 27 फरवरी से आरंभ होने वाली दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं में नकल पर लगाम लगाने के लिए प्रभावी कदम उठा रहा है। इतना ही नहीं शिक्षा बोर्ड प्रशासन ने ऐसे प्राइवेट स्कूलों को भी परीक्षा केंद्र बनाने की तैयारी की है, जिनकी सुरक्षा को भेद पाना नामुमकिन होगा। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 27 फरवरी से 28 मार्च तक दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं होंगी। एक ही सत्र में होने वाली परीक्षाओं के लिए प्रदेशभर के सभी 22 जिलों में 1453 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 1038 परीक्षा केंद्र सरकारी स्कूलों मेंं बनेंगे, जबकि 415 प्राइवेट स्कूल भी परीक्षा केंद्र की भूमिका में रहेंगे। इन निजी स्कूलों में बाहरी हस्तक्षेप को रोकने और नकल पर नकेल लगाने के पुख्ता इंतजाम भी किए हैं। इन परीक्षा केंद्रों के सीसीटीवी का पहरा भी रहेगा वहीं परीक्षा कक्ष में भी परीक्षार्थी तीन घंटे तक तीसरी आंख की निगरानी में लगातार बने रहेंगे। इसका कंट्रोल भी शिक्षा बोर्ड मुख्यालय पर होगा।
सेकेंडरी (शैक्षिक) की परीक्षा में कुल 285138 परीक्षार्थियों का पंजीकरण हुआ है, जिसमेंं 279646 विद्यालयी व 5492 कम्पार्टमेंट के परीक्षार्थी शामिल हैं। सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक) की परीक्षा में कुल 257208 परीक्षार्थी का पंजीकरण हुआ है, जिसमेंं 252911 विद्यालयी व 4297 कम्पार्टमेंट के परीक्षार्थी शामिल है। इसी प्रकार सेकेंडरी (मुक्त विद्यालय) की परीक्षा में कुल 44835 व सीनियर सेकेंडरी (मुक्त विद्यालय) की परीक्षा में कुल 37435 परीक्षार्थियों का पंजीकरण हुआ है।
विज्ञापन

प्रश्न पत्र में बदलाव करने वाला देश का पहला बोर्ड बना
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव ने बताया कि दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं के प्रश्न पत्र में व्यापक बदलाव हुआ है। प्रश्न पत्र के ऊपर से नीचे की ओर क्रॉस में एक यूनिक आईडी अंकित होगी। प्रत्येक परीक्षार्थी के प्रश्न पत्र के प्रत्येक पृष्ठ पर तीन-तीन जगह पर विशेष क्यूआर कोड अंकित होगा। यदि कोई परीक्षार्थी, पर्यवेक्षक, कर्मचारी व अन्य उसका फोटो खिंचेगा तो तुरंत पता लग जाएगा कि प्रश्न पत्र कहां से आउट हुआ है। उन्होंने बताया कि इस बार बोर्ड ने परीक्षा केंद्र के अनुसार प्रश्न पत्र तैयार करवाए हैं। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड यह फार्मूला अपनाने वाला देशभर का पहला बोर्ड बन गया है।
दसवीं और बारहवीं की परीक्षा के लिए प्रदेशभर में 1453 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 415 परीक्षा केंद्र इस बार निजी स्कूलों में बने हैं। जिनके अंदर परीक्षा के दौरान बाहरी हस्तक्षेप की कोई गुंजाइश ही नहीं है। इसके अलावा शिक्षा बोर्ड ने प्रश्न पत्र के लीक होने की संभावनाओं पर भी कड़े कदम उठाए हैं।
विज्ञापन

-डॉ. वेदप्रकाश यादव, अध्यक्ष हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें