फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: पंचायत मंत्री देवेन्द्र सिंह बबली को सरपंच दिखाएंगे काले झंडे करेंगे प्रदर्शन, पुलिस सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Mon, 30 Jan 2023 10:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। पंचायत मंत्री और सरपंचों के बीच का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली के भिवानी आगमन पर भी सरपंचों का विरोध जारी रहेगा। सरपंच एसोसिएशन पदाधिकारियों ने मंत्री को भिवानी आगमन पर काले झंडे दिखाने और प्रदर्शन किए जाने का ऐलान किया है। सरपंचों के विरोध और मंत्री के कार्यक्रम की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने भी पुख्ता प्रबंध किए हैं। दरअसल मंगलवार को मंत्री के भिवानी में विभिन्न कार्यक्रम हैं।
विज्ञापन

विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली मंगलवार दोपहर 12 बजे पंचायत भवन में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक लेंगे। इस दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा पंचायत भवन को सुरक्षा घेरे में लिया जाएगा। इसके लिए अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है। इसके अलावा मंत्री तोशाम में आयोजित कार्यक्रमों में भी शिरकत करेंगे। मंत्री के भिवानी आगमन पर सरपंच एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने ऐलान किया है कि वे काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।
भिवानी सरपंच एसोसिएशन के जिला प्रधान कालुवास के सरपंच आशीष बैनीवाल ने कहा कि मंत्री देवेंद्र बबली का भिवानी आगमन पर काले झंडे दिखाकर विरोध करेंगे। इस दौरान सरपंच विरोध प्रदर्शन कर अपना विरोध दर्ज कराएंगे। उन्होंने कहा कि जब तक सरपंचों की मांगे पूरी नहीं की जाती उनका प्रदेश भर में विरोध जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें