फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: शहर के तीन रेलवे ओवरब्रिजों पर नई स्ट्रीट लाइट लगाने का काम हुआ शुरू

Mon, 30 Jan 2023 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
तोशाम ओवरब्रिज पर बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को चालू करते कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
भिवानी। अब सांझ ढलते ही शहर के रेलवे ओवरब्रिजों पर अंधेरा नहीं छाएगा, क्योंकि नगर परिषद ने अब आठ किलोमीटर एसीएसआर कनेक्टिड इंसुलेटेड केबल डाली है। इसके जरिये ओवरब्रिजों की स्ट्रीट लाइटें जल्द जगमगा उठेंगी। शहर के तीन रेलवे ओवरब्रिजों पर स्ट्रीट लाइटें चालू करने का काम भी शुरू हो गया है। ओवरब्रिज पर लंबे अर्से से स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी थी। इसके बाद शहरी वार्डों में भी बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों का काम होगा। शहर में करीब 250 किलोमीटर लंबी नई केबल भी डालने का काम भी जल्द शुरू होगा।
विज्ञापन

नगर परिषद ने शहर की स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को दुरुस्त करने की दिशा में कदम उठाया है। शहर के पुराने लोहारू रोड रेलवे ओवरब्रिज, हांसी रोड रेलवे ओवरब्रिज और तोशाम रेलवे ओवरब्रिज पर लगी स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त करने का काम शुरू किया है। रेलवे ओवरब्रिजों पर शुरुआत दौर में डाली गई पुरानी केबल को हटाकर उसकी जगह नई एसीएसआर कनेक्टिड इंसुलेटेड केबल डाली जा रही है। इस केबल से सभी स्ट्रीट लाइटों को भी जोड़कर चालू किया जा रहा है। तीनों ही रेलवे ओवरब्रिजों पर करीब आठ किलोमीटर नई केबल डाली जाएगी, जिनके जरिये ओवरब्रिज के दोनों छोर पर लगी स्ट्रीट लाइटें जगमगाएंगी।
-
30 साल तक खराब नहीं होगी स्ट्रीट लाइट की केबल
नई केबल डालने के बाद 30 साल तक स्ट्रीट लाइट में केबल बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी और न ही वह खराब होगी। स्ट्रीट लाइटों को नई केबल के जरिये टाइमर पैनलों से जोड़ना भी आसान होगा। अब तक स्ट्रीट लाइटों पर सामान्य केबल ही डाली गई थी। जो काफी बार खराब होती रही है।
विज्ञापन

-
पांच करोड़ से पूरे शहर में चकाचक होगी शहर की स्ट्रीट लाइट
नगर परिषद ने स्ट्रीट लाइटों का मसौदा मुख्यालय भी भेजा हुआ है। नई स्ट्रीट लाइटों पर करीब पांच करोड़ का बजट भी खर्च होगा। इसकी मंजूरी मिलते ही पूरे शहर की स्ट्रीट लाइट चकाचक हो जाएंगी। रेलवे ओवरब्रिजों के बाद शहरी वार्डों में स्ट्रीट लाइटों का काम शुरू किया जाएगा।
-
स्टेट और नेशनल हाईवे से जुड़े हैं रेलवे ओवरब्रिज
शहर के रेलवे ओवरब्रिज स्टेट के अलावा नेशनल हाईवे से भी जुड़े हैं। लेकिन अब इन रेलवे ओवरब्रिजों पर भी स्ट्रीट लाइटों के रखरखाव का जिम्मा नगर परिषद के कंधों पर आ गया है। इनकी मरम्मत और देखरेख नगर परिषद की तकनीकी विंग के ठेकेदार की निगरानी में रहेगी।
-
हमारी एजेंसी को शहर के तीनों रेलवे ओवरब्रिजों पर नई केबल डालने और स्ट्रीट लाइटें चालू किए जाने का काम शुरू करने के निर्देश मिले हैं। मेरी टीम रेलवे ओवरब्रिजों पर तेजी से काम कर रही है। एक सप्ताह के अंदर तीनों रेलवे ओवरब्रिजों पर बंद पड़ी सभी स्ट्रीट लाइटें चालू कर दी जाएंगी।
-विकास, ठेकेदार, स्ट्रीट लाइट, नगर परिषद, भिवानी।
-
शहर के रेलवे ओवरब्रिज के अलावा शहरी दायरे के वार्डों में करीब 250 किलोमीटर दायरे में स्ट्रीट लाइट के लिए नई केबल डाली जाएगी। फिलहाल तीनों रेलवे ओवरब्रिजों पर केबल डाली जा रही है। इस कार्य के बाद शहर में स्ट्रीट लाइट की समस्या काफी हद तक हल हो जाएगी।
विज्ञापन

- भवानी प्रताप, चेयरपर्सन प्रतिनिधि नगर परिषद भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें