फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani Murder: हत्यारोपी पति ने लगाया था स्टेटस... तेरा प्यार 302 लगवावगी मरजाणी, पत्नी के सिर पर किए कई वार

Wed, 17 Jan 2024 11:22 AM IST
नवीन दलाल शशी चौहान, ढिगावा मंडी (भिवानी)

सार

भिवानी जेई प्रवीण ने मंगलवार को पत्नी की हत्या कर दी थी। मकान में कहासुनी होने के बाद प्रवीण ने अपना सामान भी बैग के अंदर पैक किया था। इसके बाद वह बैडरूम से दूसरे कमरे में अपना बैग लेकर चली गई थी। लेकिन अंतर जातीय प्रेम विवाह करने वाले इस जोड़े के बीच पलभर की तैश ने सबकुछ खत्म कर दिया।
विज्ञापन
मृतक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के ढिगावा क्षेत्र में जेई तैनात लोकेश के साथ तोशाम क्षेत्र के गांव बागनवाला की प्रवीण (25) ने अंतर जातीय विवाह किया था। सोमवार की रात को ही दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। इसके बाद लोकेश ने अपने सोशल मीडिया पर स्टेटस लगाया था कि तेरा प्यार 302 लगवावगा मरजाणी।

विज्ञापन


लड़की के परिजन बोले - बेटी को नहीं करने देता था परिजनों से फोन पर बात
दो कमरों के मकान में कहासुनी होने के बाद प्रवीण ने अपना सामान भी बैग के अंदर पैक किया था। इसके बाद वह बैडरूम से दूसरे कमरे में अपना बैग लेकर चली गई थी। लेकिन अंतर जातीय प्रेम विवाह करने वाले इस जोड़े के बीच पलभर की तैश ने सबकुछ खत्म कर दिया। लोकेश ने तवा से पत्नी प्रवीण के सिर में कई वार किए।

इससे पत्नी प्रवीण की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद प्रवीण रात भर वहीं पत्नी के शव के पास ही बैठा रहा और मंगलवार सुबह खुद ही फोन कर डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। मृतक प्रवीण के पिता वजीर ने बताया कि लोकेश बेटी को फोन पर परिजनों से बात नहीं करने देता था। वहीं बेटी ने पहले ही जान का खतरा जता दिया था।
विज्ञापन


आठ साल पहले पढ़ाई के दौरान हुई थी दोस्ती
करीब आठ साल पहले प्रवीण और लोहारू निवासी लोकेश की लोहारू पॉलिटेक्निक कॉलेज में पढ़ाई के दौरान ही दोस्ती हुई थी। पढ़ाई के दौरान की दोस्ती कब प्यार में बदल गई, इसका आभास परिजनों को भी नहीं था। परिजनों को जब दोनों की नजदीकियों का पता चला तो प्रवीण के परिजनों ने लोकेश से बात करने से भी इन्कार कर दिया था। इसके बाद परिजन प्रवीण का रिश्ता ढूंढने में लग गए।

लेकिन परिजन जहां पर भी प्रवीण के रिश्ते की बात चलाते लोकेश वहां फोन कर रिश्ता नहीं होने देता था। बाद में किसी एक बिचौलिए ने दोनों परिवारों को राजी रजा कर इनकी 2 मई 2023 को शादी करवा दी थी। अब दोनों ढिगावा मंडी में बाढड़ा रोड पर बने किराए के मकान में रहते थे। प्रवीण अपने पति लोकेश के साथ करीब 20 दिन पहले ही ढिगावामंडी में बाढ़डा रोड स्थित ढाबढाणी निवासी प्रदीप के मकान में प्रथम तल पर किराये पर रहने के लिए आए थे। दो कमरों के मकान में पति लोकेश और पत्नी प्रवीण ही रहते थे।

लोकेश ने फोन कर बुलाई पुलिस, बोला- मुझे मार देंगे, पहले मुझे थाने ले चलो

जब सुबह प्रवीण की हत्या के बाद डायल 112 की टीम पहुंची तो पति लोकेश ने पुलिस से कहा कि मुझे मार देंगे पहले मुझे थाने ले चलो। पुलिस की एक गाड़ी लोकेश को लोहारू थाने लेकर पहुंची, जिसके बाद शव का पंचनामा किया गया। पुलिस ने मृतका के फोन को भी कब्जे में लिया है। वहीं प्रवीण ने व्हाट्सएप पर नौ लोगों के नाम अपने परिजनों के पास भेजे थे, जिसमें उसने अपनी जान का खतरा भी जता दिया था।

चिकित्सकों के बोर्ड से बुधवार को होगा पोस्टमार्टम

पुलिस ने मौके वारदात स्थल से फाॅरेंसिक टीम के जरिए हत्या से जुड़े सबूत जुटाए। जिसके बाद शव को पहले लोहारू स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां से शव को भिवानी के जिला नागरिक अस्पताल में रेफर किया गया। जहां चिकित्सकों के बोर्ड से उसका बुधवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन

अधिकारी के अनुसार

लोहारू पुलिस ने मृतक प्रवीण के पिता वजीर सिंह की शिकायत पर आरोपी पति सहित ससुराल पक्ष के नौ लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। - रमेश कुमार एसएचओ लोहारू पुलिस थाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें