पहले गांव सेरला में दो से ढाई एकड़ भूमि का चयन चिलिंग प्लांट के लिए हुआ था, मगर सर्वेक्षण के बाद ये भूमि जोहड़ की पाई गई। भूमि स्थानांतरण को लेकर दिक्क्तें आ गईं। जिसके बाद कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल ने इलाके की ग्राम पंचायतों से प्लांट के लिए भूमि देने का अनुरोध किया। इस पर गांव सलेमपुर की पंचायत ने दो एकड़ भूमि देने का प्रस्ताव कर दिया। जिसके बाद हरियाणा डेयरी डेवलपमेंट कोऑपरेटिव फेडरेशन पंचकूला के नाम भूमि स्थानांतरित की गई। इसके बाद वीटा ने नए प्लांट के निर्माण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया।
इंडियन स्वीट्स तैयार कराने की प्रक्रिया भी शुरू कराई जाएगी- जेपी दलाल
लोहारू विधानसभा क्षेत्र में किसानों को पशुपालन और मछली पालन के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए हैं। दुग्ध उत्पादन में भी इलाके के किसान अग्रणी भूमिका निभाए इसके लिए सलेमपुर में चिलिंग प्लांट का निर्माण होगा। द्वितीय चरण में यहां इंडियन स्वीट्स तैयार कराने की प्रक्रिया भी शुरू कराई जाएगी। चिलिंग प्लांट से लोहारू, सिवानी और बहल क्षेत्र के अलावा अन्य जिलों के किसानों के लिए भी दुग्ध उत्पादन से आमदनी का अहम जरिया मिल सकेगा। -जयप्रकाश दलाल कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री हरियाणा सरकार