फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजेपी जिला अध्यक्ष को पद से हटाया जाए : कौशिक

विज्ञापन
भाजपा जिलाध्यक्ष शंकर धूपड़। - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। भिवानी में बीजेपी के जिला अध्यक्ष का खराब रवैया होने से पार्टी की छवि खराब हो रही है, क्योंकि जिला अध्यक्ष न तो कार्यकर्ताओं और न ही जनता का सम्मान करते हैं। ये आरोप सांसद धर्मबीर सिंह के मीडिया सलाहकार एवं भिवानी व्यापार मंडल के अध्यक्ष जेपी कौशिक ने लगाए हैं। वहीं सांसद के व्हाट्सएप ग्रुपों में भी जिलाध्यक्ष को हटाए जाने की मांग की जा रही है।
विज्ञापन

बीजेपी नेता जेपी कौशिक ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ से मांग करते हुआ कहा कि भिवानी के जिलाध्यक्ष शंकर धूपड़ को पद से हटाया जाए व दूसरे मेहनती व इज्जतदार कार्यकर्ता को जिला अध्यक्ष के पद पर तैनात किया जाए। उन्होंने कहा कि बीजेपी जिला अध्यक्ष शंकर धूपड़ का रवैया आमजन व कार्यकर्ताओं के लिए बहुत खराब है, जिससे पार्टी की छवि पर असर पड़ रहा है। जेपी कौशिक ने आरोप लगाया कि सरकार लोगों की सेवा कर रही है, लेकिन जिला अध्यक्ष शंकर धूपड़ खुद की सेवा में लगे हैं। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष द्वारा किसी भी बीजेपी कार्यकर्ता को मान सम्मान नहीं दिया जा रहा न ही उनकी समस्याएं सुनी जाती हैं। जेपी कौशिक ने कहा कि पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता को बिना किसी भेदभाव के साथ सम्मान दिया जाए व उनकी समस्याओं को सुनकर उनका समाधान किया जाए।
विज्ञापन

आरोप गलत
इस तरह की किसी बात की मुझे जानकारी नहीं है। अगर ऐसे आरोप लगाए गए हैं तो वे गलत हैं।
शंकर धूपड़, भाजपा जिलाध्यक्ष, भिवानी।

जेपी कौशिक।- फोटो : Bhiwani

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें