फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरों में आ रहा गंदा पानी लेकर लोग पहुंचे लघु सचिवालय

विज्ञापन
घरों में हो रही गंदे पेयजल की सप्लाई दिखाते हुए क्षेत्रवासी। संवाद - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। कोट रोड, ढाणा रोड व हनुमान गेट कॉलोनियों के लोग पिछले कई दिनों से गंदा पानी पीने को मजबूर हैं। सोमवार को क्षेत्र के लोगों ने लघु सचिवालय परिसर में पहुंचकर प्रशासनिक अधिकारियों की टेबल पर गंदे पानी की बोतल रखकर पेयजल आपूर्ति का हाल दिखाया। लोगों ने अधिकारियों से कहा कि आप इस पानी को पीकर दिखाओ। इसके बाद उपायुक्त ने तुरंत जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को फोन मिलाकर समस्या समाधान के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इसके अलावा गंदे पानी की आपूर्ति से परेशान लोगों ने लघु सचिवालय के बाहर नारेबाजी कर रोष प्रदर्शन भी किया। क्षेत्रवासी सज्जन, संतलाल, बिल्लू, अमर सिंह, फूलचंद, राजमल, सुभाष, भगवान दास कालिया ने बताया कि पिछले कई दिनों से घरों में गंदे पानी की सप्लाई दी जा रही है। आपूर्ति में जो पानी आ रहा है वह पीने लायक तो दूर किसी काम में इस्तेमाल नहीं हो सकता है। उन्होंने बताया कि वे कई बार विभागीय अधिकारियों से स्वच्छ पानी की सप्लाई के लिए शिकायत कर चुके है, परंतु अब तक इस समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि गंदे पानी की आपूर्ति से क्षेत्र में जलजनित बीमारियों के संक्रमण का खतरा भी बना हुआ है। क्षेत्र के लोगों ने अल्टीमेटम दिया कि रविवार तक इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो सभी क्षेत्रवासी एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन करने पर मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें