मानहेरू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करते सांसद धर्मबीर सिंह।
भिवानी। किसानों को जहर मुक्त जैविक खेती और भूमि सुपोषण अपनाकर अपनी आमदनी बढ़ानी चाहिए। यह बात सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने गांव मानहेरू के बाबा दुधाधरी मेले में बतौर मुख्य अतिथि ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने किसानों से कम से कम यूरिया, कैमिकल और कीटनाशक प्रयोग करने की अपील की। इसके बाद उन्होंने गांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। ग्रामीणों ने सीएचसी की जर्जर हालत से सांसद को अवगत कराया। उन्होंने उपस्थित चिकित्सकों डॉ. आशीष और डॉ. विश्वास से उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं एवं निपटारा के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए। इस अवसर पर ऋषि शर्मा, सरपंच प्रदीप कुमार, जिला पार्षद प्रतिनिधि सतबीर सांगा, सुभाष हिंदुस्तानी, सत्तू नंबरदार, राजकिशन, रामकिशन उपस्थित रहे।