फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: सीबीएसई 12वीं कक्षा में लड़कों से अधिक लड़कियां पास

Tue, 13 May 2025 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। जिलेभर में सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में 5,042 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था। इसमें 2,821 लड़के और 2,221 लड़कियां शामिल हैं। 5,022 परीक्षार्थियों ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा दी थी। इसमें 2,808 लड़के और 2,214 लड़की शामिल रही।
विज्ञापन

जिलेभर में सीबीएसई बारहवीं के नतीजों में 4,531 परीक्षार्थियों ने बाजी मारी है। इसमें 2,413 लड़के और 2,118 लड़कियां पास हुईं हैं। भिवानी जिले का सीबीएसई 12वीं का परीक्षा परिणाम 90.22 फीसदी रहा है। इसमें लड़कों का 85.93 और लड़कियों का 95.66 फीसदी परीक्षा परिणाम रहा है। लड़कियों ने दस फीसदी के अंतर से शानदार बढ़ोतरी दर्ज की है।
जिले भर से सीबीएसई की परीक्षा मेंं 5,022 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। इसमें लड़कियों ने पिछले सालों के मुकाबले अपनी बढ़त जारी रखी और लड़कों के मुकाबले परीक्षा परिणाम में दस फीसदी के अंतर से साथ शानदार बढ़त बरकरार रखी है। बारहवीं के नतीजों में जिले के पांच परीक्षार्थियों ने 95 फीसदी से अधिक अंक हासिल किए हैं। जबकि दसवीं के दो विद्यार्थियों ने 95 फीसदी से अधिक अंक हासिल किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


12वीं के होनहार
-मानवी गुप्ता- कला वर्ग - 99 फीसदी- वैश्य मॉडल सीसे स्कूल भिवानी।
-गर्व -विज्ञान वर्ग- 96.6 फीसदी- बीके बवानीखेड़ा स्कूल बवानीखेड़ा।
-यशवी- वाणिज्य वर्ग- 97.8 फीसदी- दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल भिवानी।
-कीर्तिका गोयल- विज्ञान वर्ग- 96.2 फीसदी- दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल भिवानी।

दसवीं के होनहार
-नमन ग्रेवाल- 97.8 फीसदी- भिवानी पब्लिक स्कूल भिवानी।
-दिव्या प्रिया- 97.2 फीसदी- भिवानी पब्लिक स्कूल भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें