फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: इसी सप्ताह आएगा भिवानी बोर्ड के दसवीं का परीक्षा परिणाम

Tue, 13 May 2025 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड इसी सप्ताह दसवीं का परीक्षा परिणाम भी घोषित करेगा। इसकी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. पवन शर्मा ने बताया कि इसी सप्ताह दसवीं का परीक्षा परिणाम घोषित करेंगे। बारहवीं के परीक्षा परिणाम पिछले सालों के मुकाबले काफी बेहतर रहा है। इसकी मुख्य वजह हरियाणा सरकार का शिक्षा को लेकर उठाया गया सटीक कदम है। इससे शिक्षा के स्तर में भी सुधार हुआ है।
विज्ञापन



बोर्ड की वेबसाइट भी हुई ठप
मंगलवार को बोर्ड की बारहवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद ऑनलाइन वेबसाइट पर रिजल्ट देखने के लिए एक साथ अत्यधिक दबाव आ गया। इसकी वजह से बोर्ड की वेबसाइट भी शुरूआत में धीमी हो गई और कई बार ठप भी हुई। ऐसे में विद्यार्थियों को परीक्षा परिणाम देखने में भी परेशानी का सामना करना पड़ा।

मॉडल संस्कृति विद्यालय की भूमि ने हासिल किए 84.02 प्रतिशत

बवानीखेड़ा। कस्बे के राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के 12 वीं कक्षा के विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम अव्वल रहा। 12वीं कक्षा के कुल 92 विद्यार्थियों में विज्ञान संकाय के 22 विद्यार्थियों ने भी विद्यालय का नाम चमकाने का काम किया।
विज्ञापन

विज्ञान संकाय की भूमि ने 84.02 प्रतिशत अंक लेकर विद्यालय की अव्वल छात्रा रही। विद्यालय प्राचार्या संतोष भाकर, दीपाली प्रकाश, सत्यवान सहित समूचे स्टाफ द्वारा मिलकर विद्यार्थियों का मुंह मीठा करवाया। वहीं प्राचार्या ने बताया कि विद्यालय का परीक्षा परिणाम 71.01 प्रतिशत रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों के भविष्य की मंगलकामना करते हुए जीवन में ऊंचाइयों को छूने का आशीर्वाद व टिप्स दिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें