फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: विधायक सर्राफ व नप चेयरपर्सन प्रतिनिधि ने नारियल फोड़कर किया निर्माण कार्यों का शुभारंभ

Wed, 06 Nov 2024 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
गलियों को पक्का करवाने के लिए नारियल फोड़कर कार्य का शुभारंभ करते विधायक घनश्याम सर्राफ , चेयरप
विज्ञापन
भिवानी। बुधवार को विधायक घनश्याम सर्राफ व नप चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह ने नारियल फोड़कर शहर की छह गलियों को पक्का करवाने का कार्य, पार्क के जीर्णोद्धार व चारामंडी की दीवार के निर्माण के कार्य का शुभारंभ करवाया। इस दौरान वहां पर मौजूद लोगों का मुंह भी मीठा करवाया गया।
विज्ञापन

विधायक घनश्याम सर्राफ ने कहा कि सरकार के पास विकास कार्यों के लिए पैसे की कमी नहीं है। सरकार उसको तत्काल पास करके कार्य शुरू करवा रही है। इस मामले में कोई ढिलाई नहीं बरती जा रही है। बुधवार को विधायक घनश्याम सर्राफ व नप चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह ने उत्तमनगर इलाके और उसके आसपास के क्षेत्रों में छह गलियों को पक्का करवाने के कार्य का शुभारंभ करवाया।
उन्होंने बताया कि शहर में छोटे बड़े कुल मिलाकर 107 पार्क हैं। जिनमें से करीब 60 के आसपास पार्कों का जीर्णोद्धार हो चुका है।
अवैध कब्जों से मिलेगा छुटकारा
नप चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह ने बताया कि चारामंडी की चहारदिवारी का कार्य शुरू करवाया गया है। चूंकि उक्त इलाके में अवैध कब्जों की बार बार शिकायतें मिल रही थीं। अब चारा मंडी की चहारदिवारी बनने के बाद इस समस्या से छुटकारा मिल सकेगा। वर्ष 2025 में शहर के मुख्य द्वार के सौंदर्यकरण का कार्य शुरू हो जाएगा। शहर के हांसी गेट, रोहतक गेट के अलावा अन्य दरवाजों का भी सौंदर्यकरण करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें