कैरू। राजकीय व गैर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में दाखिला लेने वालों के लिए अच्छी सूचना है। अब दाखिले लेने के लिए विद्यार्थियों को ऑनलाइन मेरिट का इंतजार नहीं करना पड़ेगा, बल्कि विद्यार्थियों को सभी आईटीआई में खाली पड़ी रिक्त सीटों के प्रति ऑन द स्पॉट दाखिला दिया जाएगा।
विभाग की ओर से जारी किए शेड्यूल के अनुसार ऑन द स्पॉट दाखिले की प्रक्रिया 13 से लेकर 19 दिसंबर तक जारी रहेगी। पोर्टल पर 6 से लेेकर 18 दिसंबर तक विद्यार्थी पंजीकरण करवा सकते है। नए और पुराने आवेदनों की संयुक्त मेरिट लिस्ट संस्थान स्तर पर लगाई जाएगी। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग द्वारा जारी आदेशों के अनुसार दाखिला लेने के लिए विद्यार्थी 13 से लेकर 19 दिसंबर तक संबंधित संस्थान में सुबह 11 बजे तक आवेदन कर सकते है, उसके आधार पर मेरिट बनेगी और उसके बाद दाखिले होंगे।
नहीं होगा कोई आरक्षण
अभी तक विभाग द्वारा दाखिले में आरक्षण का लाभ दिया जा रहा था। पांच कांउसिलिंग पहले हो चुकी है और एक ओपन काउंसिलिंग भी लग चुकी है, दूसरी ओपन काउंसिलिंग होगी। मेरिट के बाद सभी प्रकार का आरक्षण समाप्त कर दिया गया है। अब रिक्त सीटों पर मेरिट अनुसार ही दाखिला दिया जाएगा।
अक्तूबर में शुरू हुई थी दाखिला प्रक्रिया
आइटीआई में दाखिले को लेकर विभाग की ओर से अक्तूबर में प्रक्रिया शुरू की गई थी। चार बार की मेरिट सूची पर दाखिला प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जबकि वंचित सीटों के लिए विभाग ने पांचवीं मेरिट सूची शुक्रवार को जारी होने के बाद आगामी प्रक्रिया जारी है।
हरियाणा कौशल एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग द्वारा विद्यार्थियों को एक मौका दिया। दाखिला के इच्छुक विद्यार्थी 13 से लेकर 19 दिसंबर तक ऑन दा स्पॉट दाखिलों में भाग ले सकते है। एक बार से वंचित सीटों को भरने के लिए विभाग ने मौका दिया।
- उमेद सिंह, इंचार्ज, राजकीय आईटीआई देवराला।