फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री जी, भ्याणी ए रुक जाओ म्हारी बिजली तो कौनी जावैगी।

विज्ञापन
शास्त्री नगर में गंदे पानी की आपूर्ति दिखाते क्षेत्रवासी। संवाद - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। गर्मी में पारा 44 डिग्री के पार हो चुका है। ऐसे में पिछले पांच-छह दिनों से बिजली आती कम और जाती ज्यादा है। इस कारण लोग परेशान है, लेकिन शनिवार को बिजली मंत्री रणजीत चौटाला जब शहर में किसी कार्यक्रम में शिरकत करने आए, तो सुबह करीब 10 बजे से शाम पौने चार बजे तक कोई कट नहीं लगा।
विज्ञापन

बिजली कट नहीं लगने को लेकर चर्चाएं खूब रही। लोग कहते नजर आए कि मंत्री जी, भ्याणी ए रुक जाओ म्हारी बिजली तो कौनी जावैगी। उनके जाने के बाद शाम को फिर से पहले की तरह कट लगने लगे। वहीं, शनिवार को बिजली और पानी किल्लत को लेकर लोगों का सब्र भी जवाब दे गया। कई जगहों पर लोगों ने संबंधित विभागों के खिलाफ नारेबाजी कर रोष प्रदर्शन किया। कई कॉलोनियों में गंदे पानी की आपूर्ति से भी बीमारियों के संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है।
चिरंजीव कॉलोनी : तीन दिन से नहीं हुई पेयजल सप्लाई
शहर के चिरंजीव कॉलोनी बूस्टर पर पिछले कई दिनों से गंभीर पेयजल संकट से घिरे लोगों ने नारेबाजी कर रोष जताया। वार्ड के निवर्तमान पार्षद बलवान सिंह ने आरोप लगाया कि बिजली कटौती और पानी की किल्लत से लोग परेशान हैं। बूस्टर तक पानी नहीं आ रहा है। जिसकी वजह से कॉलोनी में भी तीन दिन से पानी की सप्लाई नहीं हुई है। कई बार अधिकारियों से भी गुहार लगा चुके हैं।
विज्ञापन

चार दिन से आ रहा गंदा पानी
यही हाल दिनोद रोड लाइन पार की कॉलोनियों में बना हुआ है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि दिनोद रोड की कॉलोनियों में गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है। ये पानी पीने लायक तो दूर किसी भी काम में इस्तेमाल नहीं हो सकता। क्षेत्रवासी अनिल कुमार, सुमित्रा देवी, राजकुमार, कृष्णा और बाला देवी ने बताया कि दिनोद रोड की शास्त्री नगर, दुर्गा कॉलोनी, जीतुवाला जोहड़ क्षेत्र में चार दिनों से गंदा पानी आ रहा है। जिसकी शिकायत भी संबंधित अधिकारी को दी गई है। गर्मी में पहले से ही बुरा हाल है, स्वच्छ पानी को भी लोग तरस गए हैं।
पेयजल सप्लाई के समय गुल रहती है बिजली
कोंट रोड और ढाणा रोड की कई कॉलोनियों में भी बिजली पानी संकट गहराया हुआ है। ढाणा रोड की कई गलियों के टेल पर लगने वाले घरों तक पानी नहीं पहुंच रहा है। जिसको लेकर यहां के लोगों में भी आक्रोश बना है। दादरी गेट ढाणा रोड वासी उर्मिला सैनी, प्रमिला खटक, गीता देवी, राजबाला मेहरा व सुरेश सैनी का कहना है कि इनदिनों बेतहाशा बिजली कटौती हो रही है। पेयजल सप्लाई के समय में भी बिजली गुल रहने से पानी का गंभीर संकट बना है। वहीं कई घरों में गंदे पानी की आपूर्ति की समस्या भी है। जिसके समाधान के लिए काफी बार शिकायतें दे चुके हैं। दादरी गेट, हनुमान गेट सहित शहर की अधिकतर कॉलोनियों के लोग पानी के लिए परेशान है।
ये बोले शहरवासी
हमारे घर में पिछले चार दिन से दूषित पानी आ रहा है। काले रंग का ये पानी पीने लायक नहीं है। हमारी मांग है कि जल्द से जल्द स्वच्छ पानी सप्लाई में दिया जाए।
- सुमित्रा देवी, शास्त्रीनगर वासी
फोटो: 03
काफी देर तो नल से काले रंग का बदबूदार पानी आता है। जब पानी थोड़ा साफ होता है, तो फिर लाइट चली जाती है। बिजली कट की वजह से भी पानी की सप्लाई बाधित हो रही है। - कृष्णा देवी, दिनोद रोड वासी
फोटो: 04
ढाणा रोड पर कई दिनों से गंभीर पेयजल संकट बना है। मुख्य लाइन से गलियों की अप्रोच लाइनों में पानी का प्रेशर नहीं है। इस वजह से यहां के लोग पीने के स्वच्छ पानी को भी तरस रहे हैं।
-राजकुमार, शास्त्री नगर वासी
फोटो: 05
दादरी गेट क्षेत्र से लेकर ढाणा रोड की कई कॉलोनियों में पानी की गंभीर समस्या बनी है। पानी के साथ ही बिजली का भी बुरा हाल है। -प्रमिला खटक, ढाणा रोड वासी।
फोटो: 06
बिजली और पानी का संकट बना हुआ है। गर्मी के मौसम में पानी नहीं मिलने से भी यहां हालात काफी खराब हैं।
-उर्मिला सैनी, ढाणा रोड वासी।
फोटो: 08
प्रदेश में सबसे कम हैं भिवानी के लघु उद्योगों का बिजली लोड: शैलेंद्र जैन
जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष शैलेंद्र जैन ने बताया कि प्रदेश में सबसे कम जिले के लघु उद्योगों का बिजली लोड है। औद्योगिक सेक्टर के 132केवी और 33 केवी सब स्टेशन पर यहां के करीब 250 लघु उद्योगों का लोड 200 मेगावाट है, जो प्रदेश में सबसे कम आंका जा रहा है। यहां सभी रेगुलर प्रोसेस की फैक्टरियां हैं, जिन्हें नियमित बिजली जरूरी है। खासकर रात आठ बजे से सुबह पांच बजे तक उद्योगों में बिजली कट है। सी ग्रेड में यहां के उद्योगों को रात के समय बिजली आपूर्ति देकर उद्योगों को रियायत दी जा सकती है।
वर्जन:::
इनदिनों बिजली के काफी अघोषित कट लग रहे हैं, जिसकी वजह से बूस्टरों तक पानी भरने में भी दिक्कत आ रही है। हमने बिजली निगम अधिकारियों से भी अनुरोध किया है कि वे पानी आपूर्ति के समय में कोई बिजली कटौती न करें। - प्रवीण जांगड़ा, एसडीओ पब्लिक हेल्थ शहरी पेयजल शाखा भिवानी।
वर्जन
थर्मल प्लांटों में बिजली उत्पादन की कमी है। इसी को लेकर अनशेड्यूल कट लग रहे हैं। जैसे ही बिजली का उत्पादन नियमित होगा, आपूर्ति भी पहले की तरह ही बहाल कर दी जाएगी। पानी के शेड्यूल के समय कोई कटौती नहीं हो रही है। -रणबीर सिंह, निगम महाप्रबंधक, भिवानी सर्कल, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम।
ये है जिले में बिजली की स्थिति
बिजली की रोजाना खपत : 84 लाख यूनिट
बिजली की रोजाना डिमांड : 95 लाख यूनिट
बिजली उपभोक्ता : सवा चार लाख बिजली उपभोक्ता
बिजली कटौती : शहरी फीडरों पर साढ़े छह घंटे शेड्यूल कट, चार से पांच घंटे के शेड्यूल कट
ग्रामीण क्षेत्र में आठ से 10 घंटे के कट
वजह : थर्मल प्लाटों में बिजली उत्पादन यूनिट ठप

पेयजल समस्या से परेशान चिरंजीव कॉलोनी के लोग बूस्टर पर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए। संवा?- फोटो : Bhiwani

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें