भिवानी। आंबेडकर सोशल वर्कर महिला विंग व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने रविवार को जिले में एससी पार्षद की सीट बढ़ाने को लेकर लघु सचिवालय के बाहर धरना दिया व उपायुक्त को सीट बढ़ाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।
आंबेडकर सोशल वर्कर महिला विंग द्वारा रविवार को लघु सचिवालय के सामने धरना दिया । धरने पर सुनीता सरोहा, पूर्व पार्षद शीला गोरा ने बताया कि नगर परिषद भिवानी में एससी वर्ग के लिए 6 पद आरक्षित थे, लेकिन इस बार उन्हें घटाकर पांच कर दिया गया है। जबकि पिछली जनगणना के अनुसार वर्तमान में एससी वर्ग के लोगों की संख्या बढ़ी है। इसलिए उनकी पार्षद की सीटें भी बढ़नी चाहिए जबकि सरकार ने सीट बढ़ाने की बजाय एक सीट कम कर दी है। धरने को समर्थन देने के लिए अंबेडकर सोशल वर्कर मास्टर सुनील गोल पुरिया, परमहंस चोपड़ा, वेद प्रकाश भारतीय, कर्नल सिंह बागड़ी, महेंद्र बिधनोई, पंकज कटारिया, प्रधान कमल कांगड़ा, नरेश अठवाल, हनुमंत सिंह मुवाल, संतलाल रईया, सजन लोहिया, महावीर बराड़, राजेश रंगा, विनोद कुमार, अमरनाथ धनाना, दिलबाग सिंह जांगड़ा, मदनलाल सरोहा, राजेश तंवर मौजूद रहे।