फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लू के दुष्प्रभावों को कम करने के हरसंभव प्रयास करें : डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। डीसी महावीर कौशिक ने लू अथवा अत्यधिक गर्मी से बचाव के सभी सभी प्रमुख विभागों को निर्देश दिए हैं कि वे सरकार के निर्देशानुसार लोगों को जागरूक करें ताकि नागरिक अत्यधिक गर्मी के प्रकोप से अपना बचाव कर सकें।
विज्ञापन

डीसी ने अधिकारियों कहा कि आपदा एवं प्रबंधन विभाग के निर्देशानुसार स्वास्थ्य, बिजली, शिक्षा, पंचायत, श्रम, महिला एवं बाल विकास और पशुपालन विभाग के लिए एडवाइजरी जारी कर दी गई है। लोगों को विभागों की एडवाइजरी की जानकारी होना जरूरी है।
डीसी ने गर्मी के चलते अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि लू के दुष्प्रभावों को कम करने के हरसंभव प्रयास करें। गर्मी की लहर से संबंधित प्रतिकूल प्रभावों से बचने के लिए जनता को जागरूक करना भी जरूरी है। उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग को निर्देश दिए है कि शिशुओं, पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती और स्तनपान कराने वाली माताओं और वृद्ध लोगों पर विशेष ध्यान दिया जाए ताकि उन्हें निर्जलीकरण से बचाया जा सके।
विज्ञापन

जरूरी दवाइयों का प्रबंध रखने के निर्देश
उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को जरूरी दवाइयों का प्रबंध रखने के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य केंद्रों और आंगनबाड़ी केंद्रों पर ओआरएस पैकेट, आवश्यक दवा, तरल पदार्थ, आइस पैक, जीवन रक्षक दवाओं की पर्याप्त आपूर्ति का प्रावधान हो। स्वास्थ्य केंद्रों, सीएचसी पीएचसी पर कूलर लगाएंं। हीट स्ट्रोक रूम में जरूरत के अनुरूप बिस्तर के अलावा उपलब्धता के अनुसार सीएचसी और पीएचसी पर ठंडे पानी का प्रबंध हो। आपातकालीन सेवाएं 24 घंटे सुचारू रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें