सभा को संबोधित करते किसान संगठन के पदाधिकारी।
भिवानी। सर्व जातीय जाटू खाप 84 धनाना की ओर से जींद-भिवानी मार्ग पर नया बस स्टैंड के पास धर्मशाला के सामने 12 बजे से 2 बजे तक दो घंटे रोड जाम किया। खाप के कार्यवाहक प्रधान रामकिशन बड़ेसरा ने सरकार की किसान विरोधी नीतियों का विरोध किया। मंच संचालन सज्जन सिंगला ने किया।
संयुक्त किसान मोर्चा व ट्रेड यूनियन के भारत बंद के आह्वान पर गांव धनाना में शुक्रवार को जींद भिवानी मुख्य मार्ग पर नया बस स्टैंड स्थित धर्मशाला के पास रोड जाम होने से वाहनों को अन्य वैकल्पिक रास्तों से जाना पड़ा। किसानों के बंद की सूचना के बाद पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे व किसानों से जाम खोलने की बात कही। किसानों ने दो घंटे तक मार्ग को बंद किए रखा। इस अवसर पर किसानों ने विभिन्न गांव के किसानों की सहमति से संयुक्त किसान मोर्चा को पूरा सहयोग देने की बात कही।
खाप की ओर से कमेटी बनाकर हरियाणा व पंजाब के बॉर्डर पर डटे किसानों को पूरा सहयोग करने की बात की। किसान नेताओं ने कहा कि सरकार बॉर्डर पर पंजाब के किसानों के साथ जुल्म करेगी तो खाप कड़ा फैसला लेने से पीछे नहीं हटेगी। इस अवसर पर खाप के सचिव मास्टर राज सिंह जताई, खाप की महिला अध्यक्ष राजबाला धनाना, एडवोकेट ब्रह्मानंद, दीपेश सारसर, होशियार सिंह जताई, राजकुमार दलाल घुसकानी, राजसिंह धनाना, जयवीर सरपंच मिताथल, धर्मबीर कुंगड़, शहीद भगत सिंह युवा संगठन से अजीत धनाना, संदीप सिवाच मिताथल, कुलदीप धनाना, कृष्ण फौजी, अजीत फौजी धनाना, ममता धनाना, सतपाल घुसकनी, खुशी राम घुसकानी, राजकुमार तालू, अमित उर्फ देसी ने अपने विचार रखे।