फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: नागरिक अस्पताल भिवानी में जन औषधि केंद्र शुरू

Sat, 08 Mar 2025 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल ​भिवानी में जनऔषधि दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में छात्रा को सम्मानित करते सांसद चौ
विज्ञापन
भिवानी। जिला नागरिक अस्पताल के ओपीडी विभाग में शुक्रवार को जन औषधि केंद्र का शुभारंभ किया गया। केंद्र से मरीजों को सस्ते दाम पर दवाएं मिलेंगी। शुक्रवार को शुभारंभ के अवसर पर भिवानी-महेंद्रगढ़ के सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने शिरकत की। इस मौके पर सांसद ने जन औषधि योजना के अंतर्गत सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाइयों के लाभार्थियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि यह योजना गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि अधिक से अधिक लोग इस योजना का लाभ उठाएं और अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें। कार्यक्रम के अंत में सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने स्वास्थ्य कर्मियों और जनऔषधि योजना से जुड़े सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना की और भविष्य में इस योजना का विस्तार करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
वहीं उपस्थित लोगों ने जनऔषधि योजना की सफलता और इसके सकारात्मक प्रभाव को लेकर अपने अनुभव साझा किए। इस अवसर पर लाभार्थियों ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि कैसे जन औषधि केंद्रों से उन्हें सस्ती दरों पर गुणवत्तापूर्ण दवाएं प्राप्त हो रही हैं।
विज्ञापन

सरकारी अस्पतालों में मरीजों को दवा मुफ्त दी जा रही हैं। लेकिन कुछ दवा सरकारी अस्पतालों में बने स्टोर पर उपलब्ध नहीं होती। इस कारण जन औषधि केंद्र खोला गया है, ताकि मरीजों को सस्ते दाम पर दवाइयां मिल सकें। केंद्र के खुलने से मरीजों को निजी मेडिकल स्टोरों पर महंगे दाम पर दवा नहीं खरीदनी पड़ेगी।
सभी दवा व सर्जरी में प्रयोग होने वाले सर्जिकल आइटम औषधि केंद्र पर उचित दाम पर मिल जाएंगे। इससे मरीजों को राहत मिलेगी। कार्यक्रम में जिला चिकित्सा अधिकारी रघुबीर शांडिल्य सहित जनऔषधि लाभार्थी, चिकित्सा क्षेत्र के विशेषज्ञ मौजूद रहे।



जहरीला पदार्थ निगलने से व्यक्ति की मौत
भिवानी। गांव घुसकानी में जहरीला पदार्थ निगलने से जगदीश (47) की मौत हो गई। पुलिस ने इतेफाकिया कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।

पुलिस को दिए बयान में मृतक के पिता हीरालाल ने बताया कि हीरालाल ने घर पर ही जहरीला पदार्थ निगल लिया था। इसके बाद हीरालाल को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। जांच अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों के माध्यम से उन्हें सूचना मिली कि घुसकानी निवासी जगदीश ने जहर खाकर अपनी जान दे दी है। पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर मामले में इतेफाकिया कार्रवाई की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें