कोंट रोड़ स्थित अंबेडकर भवन में तीसरा राज्य अधिवेशन में मौजूद राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के
भिवानी। कोंट रोड स्थित आंबेडकर भवन में मंगलवार को राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा का तीसरा राज्य अधिवेशन संपन्न हो गया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि न्यूरो सर्जन डॉ. अशोक, विशिष्ट अतिथि राजेश जांगडा, जोगेंद्र ताल, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश प्रजापति ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास पटेल ने की।
पटेल ने कहा कि सम्मेलन का उद्देश्य पिछड़ा वर्ग के लोगों को उनके अधिकारों के बारे जागरूक करने के ओबीसी की जाति आधारित गिनती, ओबीसी से क्रीमिलेयर समाप्त करने, अति पिछड़े वर्ग की जातियों संख्या के अनुपात में राजनीतिक हिस्सेदारी की मांग सरकार तक पहुंचाना रहा। इस अवसर पर इंडियन मेडिकल प्रोफेशनल एसोसिएशन के प्रदेश प्रभारी विनोद सांगा, महावीर मोखरिया, अमरनाथ धनाना, रामधारी थानेदार, कृष्ण थानेदार, सतीश मेहरा, हरीश जमालपुर, मनोज उमरावत, संजीव उमरावत, संजय प्रजापति, दर्शन नाथुवास, सुनील प्रजापति, सुमित्रा सांगा, सरला मेहरा, प्रमिला चहल, कलावती सांगा, भतेरी सांगा, धरमेंद्र पहलवान सहित अन्य नागरिक मौजूद रहे।