फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: बाइक सवार को 9.51 ग्राम हेरोइन सहित पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। सीआईए स्टाफ ने रोहतक रोड पर एक बाइक सवार को 9.51 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मूल रूप से तिगड़ाना व हाल देवनगर कॉलोनी निवासी पंकज के रूप में हुई है। आरोपी को न्यायालय ने जिला कारागार में भेजने के आदेश दिए।
विज्ञापन

सीआईए स्टाफ को सूचना मिली थी कि रोहतक की तरफ से एक व्यक्ति मादक पदार्थ लेकर भिवानी की तरफ आ रहा है। सूचना के आधार पर सीआईए स्टाफ सदस्य एएसआई सत्यवान अपनी टीम के साथ गांव बामला के बस स्टैंड के समीप पहुंचे और नाकाबंदी करके आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह यह मादक पदार्थ रोहतक से 12 हजार रुपये में खरीद कर लाया था। आरोपी पर मादक पदार्थ अधिनियम के तहत पहले भी एक केस दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें