फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: 21 जून को मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, जिलेभर में होंगे प्रशिक्षण और जागरूकता कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को जिला और ब्लॉक स्तर पर आयोजित किया जाएगा। योग दिवस को लेकर मई और जून माह में जिलेभर में प्रशिक्षण कार्यक्रम, योग जागरूकता यात्राएं, योग मैराथन, संगोष्ठियां और विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। डीसी साहिल गुप्ता ने बताया कि 18 से 20 मई तक तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रमों की शुरुआत होगी।
विज्ञापन

डीसी ने बताया कि इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों में जिले के स्कूलों और गांवों के व्यायाम प्रशिक्षकों, शारीरिक शिक्षकों, पीटीआई, डीपीई तथा खेल विभाग के योग प्रशिक्षकों को विशेष योग प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण आयुष विभाग के योग विशेषज्ञों और योग समितियों के सहयोग से आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि विभिन्न शिक्षण संस्थानों और योगशालाओं में प्रतिदिन सुबह 6 बजे से 7:30 बजे तक योग प्रशिक्षण शिविर लगाए जाएंगे। 21 से 23 मई तक स्कूल स्तर पर योग शिक्षकों, पीटीआई, डीपीई, खेल विभाग और पुलिस विभाग के प्रशिक्षित योग प्रशिक्षकों द्वारा तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
डीसी के अनुसार 8 से 10 जून के बीच प्रत्येक जिले के गांवों में योग जागरूकता यात्राएं निकाली जाएंगी। वहीं 11 से 13 जून तक जिला और ब्लॉक स्तर पर प्रशासनिक अधिकारियों, विभिन्न विभागों के कर्मचारियों, सरपंचों, पंचों, एनसीसी, स्काउट एवं गाइड तथा आमजन को योग प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि 15 जून को जिलास्तर पर योग मैराथन आयोजित होगी। इसके बाद 16 से 18 जून तक जिलास्तर पर जनप्रतिनिधियों, सांसदों, विधायकों, प्रशासनिक अधिकारियों और विभिन्न विभागों के कर्मचारियों के लिए विशेष योग प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। डीसी ने बताया कि 19 जून को आयुष विभाग की ओर से योग संगोष्ठी और सेमिनार आयोजित किए जाएंगे। 20 जून को मुख्य कार्यक्रम की पायलट रिहर्सल होगी तथा 21 जून को जिला एवं ब्लॉक स्तर पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें