फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: परिजनों के साथ वाहन का इंतजार कर रही नौ वर्षीय बच्ची को बाइक ने कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहल। गोकलपुरा स्थित स्कूल के बाहर पिता के साथ वाहन का इंतजार कर रही नौ वर्षीय बच्ची की तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार सुबह हुआ। सूचना के बाद पहुंची बहल थाना पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ढाणी केहरा (अमीनपुर) निवासी सुनील ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसकी नौ वर्षीय बेटी गरिवा गोकलपुरा स्थित एक स्कूल में पांचवीं कक्षा में पढ़ती थी। मंगलवार सुबह वह स्कूल बस से स्कूल गई थी। सुनील ने बताया कि उसे और उसकी पत्नी को रिश्तेदारी में जाना था। इसी कारण वह सुबह करीब साढ़े दस बजे स्कूल पहुंचा और बेटी की छुट्टी करवाकर उसे बाहर लेकर आ गया।
दोनों सड़क किनारे वाहन का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान बहल की तरफ से तेज गति और लापरवाही से आ रहे एक बाइक चालक ने बच्ची को टक्कर मार दी। हादसे में बच्ची गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गई जबकि बाइक सड़क किनारे कच्चे में जा गिरी। परिजन घायल बच्ची को तुरंत उपचार के लिए सरकारी अस्पताल लोहारू लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मामले की सूचना मिलने पर थाना बहल पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। बहल थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि मृतका के पिता के बयान के आधार पर आरोपी बाइक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। हादसे के बाद गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें