दिल्ली में महिला पहलवानों के समर्थन में मंगलवार शाम को आंधी के दौरान कैंडल की जगह मोबाइल फोन की
भिवानी। जन संघर्ष समिति के नेतृत्व में शहर में विभिन्न जन संगठनों ने मंगलवार शाम को तेज आंधी के दौरान कैंडल नहीं जलने पर मोबाइल टॉर्च की रोशनी में विरोध जताया। मोबाइल टाॅर्च जलाकर जन संगठन सदस्यों ने महिला पहलवानों के समर्थन में जुलूस निकाला। जन संगठन सदस्यों ने खिलाड़ियों के समर्थन में यौन शोषण के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की।
जुलूस नेहरू पार्क से घंटाघर व हांसी गेट तक निकाला। जन संघर्ष समिति भिवानी के संयोजक कामरेड ओमप्रकाश व सुंदर सिंह कोच ने कहा कि देश के लिए मेडल जीतने वाले खिलाड़ी दिल्ली में धरने पर बैठे हैं, मगर सरकार उनकी नहीं सुन रही है। उन्होंने कहा कि जब तक खिलाड़ी बेटियों पर अन्याय करने वाले भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह व मंत्री संदीप सिंह को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा तब तक आंदोलन जारी रहेगा। जुलूस में बलबीर सिहं बजाड़, महाबीर घनघस, सुंदर सिंह कोच, नरेंद्र धनाना, रामफल देशवाल, प्रताप सिंह सिंहमार, फूलचंद, ओमप्रकाश दलाल, संतोष देशवाल, दीनानाथ अरोड़ा, बलजीत शर्मा, मदन लाल धानक, बिमला घनघस, मास्टर बजीर सिंह करतार ग्रेवाल, दिलबाग ग्रेवाल, रतन, राममेहर सिंह उपासना व उर्मिल शामिल हुए।