फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुड्डा सदमे में हैं, वो तो रोज सीएम बनकर सोते थे : किरण

Tue, 05 Nov 2024 09:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
लोगों की समस्याएं सुनती राज्य  सभा सांसद किरण चौधरी।
विज्ञापन
भिवानी। राज्यसभा सदस्य किरण चौधरी ने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार और महीने भर से हुड्डा की चुप्पी पर हंसी के ठहाके लगा कटाक्ष किए हैं। उन्होंने कहा कि हुड्डा सदमे में हैं, वो तो रोज सीएम बनकर सोते थे। अब कांग्रेस खोखली हो चुकी है और बस कांग्रेसियों की ओर से आपस में घूंसे मारने बाकी हैं।
विज्ञापन


भिवानी में अपने आवास पर लोगों की समस्याएं सुनने के उपरांत मीडिया से मुखातिब होते हुए किरण चौधरी ने कहा कि सरकार बन गई है। अब लोगों के कामों में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। श्रुति चौधरी सिंचाई मंत्री बनी हैं। अब भिवानी को उसके हक का पानी मिलेगा।
उन्होंने विधानसभा चुनाव में श्रुति चौधरी को जिताने पर लोगों का आभार जताया और कहा कि तोशाम की जनता ने हमें हमेशा प्रेम, प्यार, मान व सम्मान दिया है और बंसीलाल का नाम रोशन किया है। इस दौरान किरण चौधरी ने दिल्ली में हरियाणा कांग्रेस की चिंतन बैठक पर कटाक्ष करते हुए कहा कि हारे हुए नेता कमेटी बना रहे हैं और वही हारे हुए नेता चिंतन कर रहे हैं।
विज्ञापन

साथ ही किरण चौधरी ने दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने का दावा किया। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का सवाल आया तो किरण पहले हंसी। उन्होंने कहा कि हुड्डा को अब भी रात को सीएम की कुर्सी व कोठी दिखाई देती होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें