फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के नशे में सड़क पर दौड़ाई तेज रफ्तार गाड़ी, हैंडबाल महिला खिलाड़ी व युवक को मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। लघु सचिवालय के समीप एलआईसी रोड पर शराब के नशे में एक व्यक्ति ने तेज रफ्तार से कार दौड़ा दी। चालक ने खेल अभ्यास के लिए स्टेडियम जा रही एक महिला हैंडबॉल खिलाड़ी के साथ एक अन्य युवक को टक्कर मार दी। महिला खिलाड़ी को गंभीर हालत में नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार कर मामले की सूचना पुलिस को दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में गांव उमरावत निवासी 17 वर्षीय बबीता ने बताया कि वह भीम स्टेडियम में हैंडबॉल की तैयारी कर रही है। अपने घर से साइकिल पर सवार होकर भीम स्टेडियम जा रही थी। उसके साथ दो अन्य लड़कियां उमीश व दिग्विजय भी थी। जब वह एलआईसी रोड पर पहुंची तो एक तेज रफ्तार कार ने उसकी साइकिल में सीधी टक्कर मार दी। जिसके बाद वह सड़क पर जा गिरी। इस हादसे के बाद भी कार चालक तेज रफ्तार से अपनी गाड़ी भी भगा ले गया और थोड़ा दूर जाते ही एक अन्य युवक को भी टक्कर मार दी। जिसके बाद लोगों ने चालक को काबू किया। चालक शराब के नशे में था। उसके साथ स्टेडियम में जा रही उमीश व दिग्विजय ने इस हादसे की सूचना उनके कोच नीरज को दी। जिसके बाद उसे इलाज के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और घायल महिला खिलाड़ी का बयान दर्ज किया। सिविल लाइन पुलिस थाना प्रभारी रमेशचंद्र ने बताया कि पुलिस ने बबीता की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें