फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण के लिए स्वास्थ्य विभाग करेगा पौधरोपण

विज्ञापन
घंटाघर स्थित नेहरू पार्क। - फोटो : Garden
विज्ञापन
भिवानी। मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के साथ ही अब स्वास्थ्य विभाग पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी काम करेगा। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण और घटते पेड़ों से बिगड़ रहे वातावरण को लेकर विशेष कदम उठाने की तैयारी की हैं। इस मानसून में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी नागरिक अस्पताल सहित प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्र पर 1000 से अधिक पौधे रोपित करेंगे। इनके लिए विभाग ने मास्टर प्लान तैयार कर लिया है, जिसे मानसून की अच्छी बारिश के बाद अमल में लाया जाएगा।
विज्ञापन

30 से अधिक केंद्रों पर किया जाएगा पौधरोपण
स्वास्थ्य विभाग 30 से अधिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 1000 से अधिक पौधे रोपित करेगा। इसमें जिला मुख्यालय नागरिक अस्पताल के अलावा जिले की सीएचसी कैरू, लोहारू, तोशाम, बवानी खेड़ा, सिवानी, जमालपुर, मीरान, मानहेरू में पौधरोपण किया जाएगा। इनके अलावा अर्बन और ग्रामीण क्षेत्र में सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर पौधरोपण किया जाएगा। इसके लिए संबंधित स्वास्थ्य केंद्रों को ही कार्यक्रम का इंचार्ज बनाया जाएगा, जिसके नेतृत्व में अधिकारी व कर्मचारी पौधरोपण करेंगे।
अधिकारी व कर्मचारियों को गोद देंगे पौधे
जिलेभर के स्वास्थ्य केंद्रों में लगाए जाने पौधों को सुरक्षित रखने के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को गोद दिया जाएगा। इसके लिए जिस अधिकारी व कर्मचारी को पौधा दिया जाएगा, उसमें पानी, खाद, खरपतवार आदि की जिम्मेदारी उन्हीं की रहेगी। अक्सर देखने को मिलता है कि पौधरोपण के बाद पौधे की देखरेख ठीक ढंग से नहीं हो पाती। जिसकी वजह से या तो पौधा नष्ट हो जाता है या फिर उसकी वृद्धि नहीं हो पाती। ऐसे में पौधा पेड़ बनने से पहले ही नष्ट हो जाता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए विभाग पौधे की देखभाल के लिए यह व्यवस्था करने जा रहा है।
विज्ञापन

पर्यावरण संरक्षण के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए नागरिक अस्पताल सहित प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्र के इंचार्ज की देखरेख में ही कार्य किया जाएगा। जिले में 1000 से अधिक पौधे लगाए जाएंगे, जिनके संरक्षण की जिम्मेदारी के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों को पौधे गोद दिए जाएंगे। नागरिकों से अपील है कि मानसून के दौरान पौधरोपण अवश्य करें।
विज्ञापन

- डॉ. रघुबीर शांडिल्य, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें