हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा मिडिल वार्षिक परीक्षा मार्च-2022 का आयोजन करवाया जाएगा। बोर्ड अध्यक्ष प्रो जगबीर सिंह, उपाध्यक्ष वीपी यादव एवं सचिव कृष्ण कुमार ने बताया कि निदेशक शिक्षा हरियाणा की ओर से जारी की गई अधिसूचना के आधार पर राज्य शैक्षिक अनुसंधान प्रशिक्षण परिषद हरियाणा गुरुग्राम को प्रदेश के सभी विद्यालयों (हरियाणा में स्थित सभी निजी विद्यालयों) की 5वीं व 8वीं की वार्षिक परीक्षा का आयोजन करवाने की जिम्मेदारी दी गई थी।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा प्रवेश वर्ष-2019 व 2020 के डीएलएड प्रथम वर्ष एवं प्रवेश वर्ष- 2019 के द्वितीय वर्ष (री अपीयर) की परीक्षाएं 15 फरवरी से होंगी। परीक्षाओं का तिथि-पत्र बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूडॉटबीएसईएचडॉटओआरजीडॉटइन पर अपलोड किया है।
बोर्ड अध्यक्ष प्रो. जगबीर सिंह, उपाध्यक्ष वीपी यादव एवं सचिव कृष्ण कुमार ने बताया कि डीएलएड प्रथम वर्ष व डीएलएड द्वितीय वर्ष (री अपीयर) की परीक्षाएं 15 से 25 फरवरी तक चलेंगी। परीक्षाएं दोपहर दो से शाम पांच बजे तक होंगी।